महाराष्ट्र-हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मोदी मैजिक तेजी से हो रहा है खत्म

By भाषा | Published: October 25, 2019 06:10 AM2019-10-25T06:10:23+5:302019-10-25T06:10:23+5:30

अधीर रंजन चौधरी ने  कहा, ‘‘ हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया है कि मोदी का जादू तेजी से खत्म हो रहा है। यह नतीजे सरकार की जन विरोधी नीतियों और आर्थिक मंदी पर लोगों की निराशा को दिखाते हैं।’’

assemly result: Modi's magic is ending fast says congress leader adhir ranjan choudhary | महाराष्ट्र-हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित अधीर रंजन चौधरी ने कहा- मोदी मैजिक तेजी से हो रहा है खत्म

File Photo

Highlightsमहाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तथाकथित ‘मोदी का जादू’ तेजी से खत्म हो रहा है।चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले दिनों में पार्टी में नई जान फूंकने में मदद करेंगे।

महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन से उत्साहित लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तथाकथित ‘मोदी का जादू’ तेजी से खत्म हो रहा है। चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले दिनों में पार्टी में नई जान फूंकने में मदद करेंगे। इस साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में भगवा दल की जबर्दस्त जीत के बाद पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा को महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस से टक्कर मिली।

चौधरी ने  कहा, ‘‘ हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया है कि मोदी का जादू तेजी से खत्म हो रहा है। यह नतीजे सरकार की जन विरोधी नीतियों और आर्थिक मंदी पर लोगों की निराशा को दिखाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि परिणाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाएंगे। चौधरी ने कहा, ‘‘ हरियाणा में पार्टी की लड़ने की भावना हमें देश भर में पार्टी में नई जान फूंकने में मदद करेगी।’’ भाजपा शासित हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा सामने आयी है और जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला ‘किंग मेकर’ की भूमिका में हैं।

हालांकि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसे 40 सीटें मिलती दिख रही हैं जबकि कांग्रेस ने 31 सीटें जीती हैं। पश्चिम बंगाल से पांच बार के सांसद चौधरी ने कहा, ‘‘ भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने के लिए खरीद-फरोख्त शुरू करेगी। देखना है कि क्या भाजपा जनादेश का सम्मान करती है या इसके खिलाफ जाती है और सरकार बनाने के लिए तमाम अनैतिक काम करती है।’’ 

Web Title: assemly result: Modi's magic is ending fast says congress leader adhir ranjan choudhary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे