लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections: पाटन सीट पर सीएम भूपेश और सांसद बघेल होंगे आमने-सामने, बीजेपी ने दिया टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2023 16:45 IST

Assembly Elections: प्रदेशों के लिए जारी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में पांच-पांच महिलाओं को टिकट दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए क्रमशः 39 व 21 उम्मीदवार घोषित किए।छतरपुर से ललिता यादव को उम्मीदवार बनाया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में पाटन सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को क्रमशः 39 व 21 उम्मीदवार घोषित किए। पार्टी ने इन दोनों प्रदेशों के लिए जारी उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची में पांच-पांच महिलाओं को टिकट दिए हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ भाजपा ने सांसद विजय बघेल को मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा ने मध्य प्रदेश में जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर, झाबुआ से भानू भूरिया और छतरपुर से ललिता यादव को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने छत्तीसगढ़ की कोरबा विधानसभा सीट से लखनलाल देवांगन और पाटन से सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में पाटन सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023छत्तीसगढ़ चुनावछत्तीसगढ़मध्य प्रदेश चुनावमध्य प्रदेशकांग्रेसBJPभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम