लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनावः 16, 17 और 18 अक्टूबर को बिहार में रहेंगे अमित शाह?, मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री होंगे शरीक, देखिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 13:25 IST

Assembly Elections:राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी पांच घटक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है। करीब दर्जन भर राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा के कई शीर्ष नेता बिहार आएंगे।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोमवार को दी। पत्रकारों से बातचीत में जायसवाल ने कहा कि शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब नामांकन प्रक्रिया और चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है। उन्होंने बताया, “उम्मीद है कि कल तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी पांच घटक दलों के उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी।

अगले चार दिनों में राज्य की सभी 243 विधानसभा सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।” जायसवाल ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने के समय गठबंधन उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा के कई शीर्ष नेता बिहार आएंगे। इनमें करीब दर्जन भर राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी राज्य में चुनावी रैलियां करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर से बिहार आ रहे हैं और 18 अक्टूबर तक यहीं रहेंगे। उनके कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा शीघ्र ही जारी किया जाएगा।” बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अमित शाहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया