लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "भाजपा मिजोरम में बहुमत से सीटें जीतेगी, बनेगी डबल इंजन की सरकार", केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 30, 2023 07:46 IST

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने आगामी 7 नवंबर को मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की जीत पर भरोसा जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिरेन रिजिजू ने कहा कि भाजपा मिजोरम चुनाव में बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगीभाजपा मिजोरम में सत्ता में आती है तो केंद्र के साथ राज्य में डबल इंजन की सरकार होगीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र सर्वमान्य नेता हैं, जिन्हें पूर्वोत्तर के राज्यों की परवाह है

आइजोल: केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने आगामी 7 नवंबर को मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की जीत पर भरोसा जताया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने रविवार को कहा, "विधानसभा में भाजपा की बड़ी जीत का प्रमुख कारण है मिजोरम में हुए विकास कार्य। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा इस बार बहुत प्रभावशाली संख्या में सीटें जीतेगी। अगर भाजपा मिजोरम में सत्ता में आती है तो केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी डबल इंजन की सरकार होगी।"

उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश की एकमात्र पार्टी है, जो जनता से किये अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी घोषणापत्र में किए गए वादों को कैसे पूरा करेगी, यह बात समझ से परे है।

रिजिजू ने कहा, "भाजपा एकमात्र पार्टी है, जो प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगी। कांग्रेस ने भी मिजोरम में घोषणापत्र जारी किया है, लेकिन सवाल उठता है कि वो इसे लागू कैसे करेगी। वे इसे लागू ही नहीं कर सकते। वे न तो मिजोरम में जीतेंगे और न ही दिल्ली में।"

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र सर्वमान्य नेता हैं, जिन्हें पूर्वोत्तर की परवाह है और जो पूर्वोत्तर क्षेत्र को बदलना चाहते हैं। मिजोरम के लोग भी इस बात को अच्छे से समझते हैं।

रिजिजू ने कहा कि मिजोरम में चुनाव अन्य राज्यों से अलग हैं, क्योंकि वहां कोई चुनावी पोस्टर, बैनर, नारेबाजी नहीं है, कोई घर-घर प्रचार नहीं है।

उन्होंने कहा, "आप मिजोरम में कोई चुनावी पोस्टर, बैनर, नारेबाजी नहीं देखेंगेष न ही कोई घर-घर प्रचार कर रहा है। जिससे ऐसा लगे कि चुनाव चल रहा है। लेकिन आंतरिक रूप से यहां पर चुनाव प्रक्रियाएं जारी हैं। चुनाव के संबंध में कुछ गतिविधियां, कुछ बैठकें चल रही हैं, लेकिन यह बहुत अलग तरीके से है।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भाजपा इस बार मिजोरम में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रही है, मुझे पूरी उम्मीद है कि हम कुछ अच्छी संख्या में सीटें जीतने में सक्षम होंगे और सरकार बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"

मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी ने बीते बुधवार को मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बारह उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। मिजोरम उन पांच राज्यों में से एक है जहां चुनाव होने जा रहे हैं। मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होंगे और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023किरेन रिजिजूBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos