लाइव न्यूज़ :

Assembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

By रुस्तम राणा | Updated: March 15, 2026 16:37 IST

पुदुचेरी, असम और केरल में एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को सभी राज्यों के नतीजे एकसाथ आएंगे। 

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार (15 मार्च) को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान किया। इसके तहत पुदुचेरी, असम और केरलम् में एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। जबकि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। वही तमिलनाडु में एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। 4 मई को सभी राज्यों के नतीजे आएंगे। 

भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखें

1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है।2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है।3. वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़),  काउंटिंग की तारीख- 4 मई4. केरलम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई5. पुडुचेरी- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई

चुनावी राज्यों में मतदाताओं की संख्या बताते हुए ज्ञानेश कुमार ने कहा, "अंतिम सूची के अनुसार असम में लगभग 2.25 करोड़, केरल में 2.7 करोड़, पुडुचेरी में 9.44 लाख, तमिलनाडु में 5.67 करोड़ मतदाता होंगे; और पश्चिम बंगाल में, 28 फरवरी को जारी अंतिम सूची में 6.44 करोड़ मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, माननीय न्यायाधीशों के निर्णय के बाद जो भी पूरक सूची आएगी, उसे भी इसमें जोड़ दिया जाएगा..."

चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, कुल मतदाताओं की संख्या 17.4 करोड़ है और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 824 है। मतदान केंद्रों की संख्या लगभग 2.19 लाख है और चुनाव प्रक्रिया में लगभग 25 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को, केरल का 23 मई को, पुडुचेरी का 15 जून को, तमिलनाडु का 10 मई को और पश्चिम बंगाल का 7 मई को समाप्त हो रहा है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगपश्चिम बंगालTamil Naduअसमकेरलपुडुचेरी विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए