लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2023: पीएम मोदी और सीएम योगी की जोड़ी कमाल, तीन राज्य पर बीजेपी परचम, मैजिक से कांग्रेस पस्त!

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 3, 2023 17:29 IST

Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मैजिक ने विपक्ष को ध्वस्त कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने को है. तेलंगाना में भाजपा का प्रदर्शन पिछली बार के मुकाबले काफी अच्छा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सीएम योगी की चुनावी सभाओं में ही सबसे ज्यादा भीड़ जुटती थी

Assembly Election 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता गदगद हैं. इन नेताओं का कहना हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मैजिक ने विपक्ष को ध्वस्त कर दिया है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा सरकार बनाने को है.

वहीं, तेलंगाना में भाजपा का प्रदर्शन पिछली बार के मुकाबले काफी अच्छा रहा है. इन राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सीएम योगी की चुनावी सभाओं में ही सबसे ज्यादा भीड़ जुटती थी. सीएम योगी के अलावा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी चुनाव प्रचार करने राजस्थान और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने गए थे.

भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक है. चुनाव के दौरान हर प्रत्याशी सीएम योगी की जनसभा अपने यहां कराए जाने की मांग करता है. चार राज्यों में हुए चुनाव प्रचार के दौरान भी सीएम योगी की चारों राज्यों में चुनावी सभाएं हुई.

सीएम सचिवालय के अनुसार सीएम योगी राजस्थान में तीस से अधिक सीटों पर चुनाव प्रचार करने गए थे. राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान योगी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था. सीएम योगी राजस्थान में राज्यवर्धन सिंह राठौर को झोटवाड़ा के लोगों के दिलों पर राज कराने और राजाखेड़ा, बाड़ी, धौलपुर व बसेड़ी में कमल खिलाने राजस्थान पहुंचे थे.

योगी के चुनाव प्रचार के दौरान  कई जगह बुलडोजर भी नजर आए थे. इसी प्रकार मध्य प्रदेश में भी सीएम योगी ने तीन से अधिक चुनावी सभाएं की. यहां उन्होंने कांग्रेस के कुशासन पर प्रहार किया और अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का ज़िक्र किया. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी उनकी जनसभाएँ उन सीटों पर हुई जहां भाजपा के प्रत्याशी को कड़ी चुनौती से जूझना पड़ रहा था.

भाजपा नेताओं के अनुसार छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में सीएम योगी की बहुत डिमांड थी. आदिवासी इलाकों में उनकी जनसभाओं और भाजपा तथा संघ ने जो काम किए थे, उनका परिणाम मिला और भाजपा की जबरदस्त बढ़त मिल रही है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने तेलंगाना में भी चुनाव प्रचार में रोड शो और जनसभाएं की, जिसका लाभ भी भाजपा को मिला. और अब कहा जा रहा है कि देश में मोदी योगी की जोड़ी हिट है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथतेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष