लाइव न्यूज़ :

Assembly Election 2023: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी केंद्रीय मंत्री बनेंगे प्रत्याशी, जल्द नामों का ऐलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2023 21:48 IST

Assembly Election 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्यों ने चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी केंद्रीय मंत्रियों को प्रत्याशी बना सकता है।क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान देते हुए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की है।छत्तीसगढ़ तथा मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए अपने अधिकतर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।

Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने शुक्रवार को यहां बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने पर मंथन हुआ। इस तरह के संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी केंद्रीय मंत्रियों को प्रत्याशी बना सकता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्यों ने चर्चा की। इससे पहले, राष्ट्रीय नेताओं ने पिछले कुछ दिन में राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना के अपने प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श किया है और क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान देते हुए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की है।

सूत्रों ने बताया कि यह भाजपा की सीईसी की अंतिम बैठक हो सकती है। इससे पहले समिति की बैठक अब तक तीन बार हो चुकी है। भाजपा ने 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के 30 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अभी तक एक भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है।

पार्टी ने 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सात सांसदों समेत 41 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, वहीं 17 नवंबर को मध्य प्रदेश की 230 सीट के चुनाव के लिए 136 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

इस तरह की अटकलें हैं कि गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कुछ केंद्रीय मंत्रियों को राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। मध्य प्रदेश में पार्टी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार अन्य सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है। उसने छत्तीसगढ़ तथा मिजोरम विधानसभा चुनावों के लिए अपने अधिकतर उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023मध्य प्रदेश चुनावराजस्थानछत्तीसगढ़ चुनावमिज़ोरम चुनावतेलंगाना चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट