असम का पोबीटोरा अभयारण्य 15 अक्टूबर से सैलानियों के लिए खुल जाएगा

By भाषा | Published: October 14, 2021 06:44 PM2021-10-14T18:44:56+5:302021-10-14T18:44:56+5:30

Assam's Pobitora Sanctuary will open for tourists from October 15 | असम का पोबीटोरा अभयारण्य 15 अक्टूबर से सैलानियों के लिए खुल जाएगा

असम का पोबीटोरा अभयारण्य 15 अक्टूबर से सैलानियों के लिए खुल जाएगा

मोरीगांव, 14 अक्टूबर मध्य असम में स्थित पोबीटोरा अभयारण्य को शुक्रवार से सैलानियों के लिए खोल दिए जाएगा। इसे मानसून ऋतु में बंद कर दिया जाता है। यह भारतीय गैंडों की घनी आबादी के लिए जाना जाता है।

इस साल बाढ़ से अभयारण्य के अंदर की सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए थे जिनकी मरम्मत कर दी गई है। गुवाहाटी से गाड़ी से एक घंटे में इस अभयारण्य में पहुंचा जा सकता है।

अधिकारी ने कहा कि कोविड ​​-19 के कारण, वन्यजीव अभयारण्य में पिछले साल सामान्य समय में कम लोग आए जिस वजह से राजस्व कम हुआ।

ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी तट पर स्थित 38.85 वर्ग किलोमीटर में फैले अभयारण्य में 100 से अधिक गैंडे, 2,000 जंगली भैंसें, सूअर, काकड़, तेंदुए, सांपों और कछुए की विभिन्न प्रजातियां हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Assam's Pobitora Sanctuary will open for tourists from October 15

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे