लाइव न्यूज़ :

असम : पुलिस हिरासत से भाग रहे संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को गोली लगी

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:43 IST

Open in App

कोकराझार, 21 दिसंबर असम के कोकराझार जिले में पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को पैर में गोली मार दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस. पनेसर ने बताया कि सोमवार को पश्चिम बंगाल से सटी श्रीरामपुर अंतरराज्यीय सीमा के पास एक ट्रक से दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर 70 लाख रुपये मूल्य का 308 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में एक आरोपी ने खुलासा किया कि उसने गांजे के और पैकेट बिश्मुरी इलाके के पास छिपाए हैं। वहां ले जाते समय उसने कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर पास के जंगल में भागने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे कोकराझार सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे बारपेटा के फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस ने कहा कि इस बीच, जिस ट्रक से गांजा जब्त किया गया, उसमें कुछ लोगों ने आग लगा दी। आग लगाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसदीय सुधारों के लिए याद रहेंगे शिवराज पाटिल

भारतमहाराष्ट्र निकाय चुनावः थोड़ा थका-थका सा दिख रहा है विपक्ष

पूजा पाठPanchang 13 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

भारतHoliday Calendar 2026: नए साल 2026 में कितने दिन मिलेगी छुट्टी, जानें कब रहेगा लॉन्ग वीकेंड, पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव