लाइव न्यूज़ :

Assam-Mizoram Border Dispute: असम से सांसद बदरुद्दीन अजमल बोले- हमारे सभी पड़ोसी राज्यों ने हमारी जमीन का कुछ हिस्सा ले लिया है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2021 14:29 IST

असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद में भले ही दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने सीमा विवाद समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हों लेकिन अभी ये विवाद थमता नहीं दिख रहा है

Open in App

असम और मिजोरम के बीच चल रहे सीमा विवाद में भले ही दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों ने सीमा विवाद समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हों लेकिन अभी ये विवाद थमता नहीं दिख रहा है. इस मामले में असम के सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि, हमारे सभी पड़ोसी राज्यों ने हमारी जमीन का कुछ हिस्सा ले लिया है. इस मामले को जल्द सुलझाया जाना चाहिए. 

असम सांसद बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि, सीमा विवाद जल्द सुलझना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में मैं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगा और इसके साथ ही चिट्ठी लिखकर इस विषय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अवगत करवाऊंगा.

दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से जारी एक बयान कहा था कि राज्य की सीमा पर दोनों राज्य अपने-अपने वन और पुलिस बलों को गश्त, वर्चस्व, प्रवर्तन या उन क्षेत्रों में नए सिरे से तैनाती के लिए नहीं भेजेंगे, जहां हाल के दिनों में दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच टकराव हुआ था. 

वहीं इसमें असम-मिजोरम सीमा पर असम के करीमगंज, हैलाकांडी, और कछार जिलों और मिजोरम के ममित और कोलासिब जिलों के विवाद वाले सभी क्षेत्रों को शामिल करने का फैसला किया गया है. इस संयुक्त बयान पर असम के सीमा सुरक्षा और विकास मंत्री अतुल बोरा और विभाग के आयुक्त और सचिव जीडी त्रिपाठी और मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना और गृह सचिव वनलालंगथसाका ने हस्ताक्षर किए हैं. 

बता दें कि इससे पहले असम और मिजोरम दोनों ही राज्यों के जनप्रतिनिधियों ने बीते दिनों एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. दोनों ही राज्यों ने अंतरराज्यीय सीमा विवाद को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने पर सहमति जताई है. इस बातचीत बातचीत के बाद असम सरकार ने मिजोरम की यात्रा के खिलाफ पूर्व में जारी एडवाइजरी रद्द करने का फैसला लिया था. दोनों ही राज्य सरकारों ने अंतर-राज्यीय सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए भारत सरकार द्वारा तटस्थ बल की तैनाती करने का भी स्वागत किया था. 

 

टॅग्स :असमअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया