लाइव न्यूज़ :

असम: हिरासत में मौत के बाद भीड़ ने थाने को आग के हवाले किया, परिजनों ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: May 22, 2022 08:59 IST

पुलिस द्वारा कथित तौर पर शुक्रवार देर शाम हिरासत में लिए गए एक मछली व्यापारी की मौत के बाद भीड़ ने शनिवार दोपहर को बटाद्रवा थाने और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने कथित तौर पर कारोबारी को उस समय हिरासत में लिया था, जब वह शिवसागर के लिए बस पकड़ने जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमामला असम के नगांव जिला स्थित बटाद्रवा थाने की है।हिरासत में लिए गए एक मछली व्यापारी की मौत के बाद भीड़ ने थाने और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी।हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसे क्यों हिरासत में लिया गया।

नगांव (असम):असम के नगांव जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर हिरासत में मौत के बाद भीड़ ने शनिवार को एक पुलिस थाने में आगजनी की। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि आगजनी में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस द्वारा कथित तौर पर शुक्रवार देर शाम हिरासत में लिए गए एक मछली व्यापारी की मौत के बाद भीड़ ने शनिवार दोपहर को बटाद्रवा थाने और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने कथित तौर पर कारोबारी को उस समय हिरासत में लिया था, जब वह शिवसागर के लिए बस पकड़ने जा रहा था।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसे क्यों हिरासत में लिया गया। नगांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने कहा, ”दोपहर में कुछ असामाजिक तत्वों ने बटाद्रवा थाने पर हमला कर आग लगा दी।”

सलोनाबोरी गांव के मछली व्यापारी के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी रिहाई के लिए रिश्वत के तौर पर 10,000 रुपये और एक बत्तख की मांग की थी और व्यापारी की पत्नी सुबह एक बत्तख लेकर थाने गई थी।

परिवार ने आरोप लगाया कि बाद में जब व्यापारी की पत्नी पैसे लेकर गई तो उसे पता चला कि उसके पति को नगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचने के बाद व्यापारी की मौत होने की जानकारी मिली।

टॅग्स :असमक्राइमAssam Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण