लाइव न्यूज़ :

Assam-Mizoram border tensions: पीएम और गृहमंत्री से बात की मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, जोरामथंगा, हालात से अवगत कराया, जानिए पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 19, 2020 21:56 IST

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर उन्हें हालात से अवगत कराया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री जोरामथंगा के साथ हुई बातचीत और सीमा पर तनाव कम करने के लिए असम द्वारा उठाए गए कदमों के संबंध में प्रधानमंत्री को बताया।पीएम मोदी ने सोनोवाल को आश्वासन दिया कि अंतरराज्यीय सीमा पर हालात सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।आधिकारिक बयान के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री ने सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

गुवाहाटीः मिजोरम के साथ अंतरराज्यीय सीमा पर हुई हिंसक झड़प के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर उन्हें हालात से अवगत कराया।

अधिकारियों ने बताया कि सोनोवाल ने मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा के साथ हुई बातचीत और सीमा पर तनाव कम करने के लिए असम द्वारा उठाए गए कदमों के संबंध में प्रधानमंत्री को बताया। फोन पर हुई बातचीत के दौरान मोदी ने सोनोवाल को आश्वासन दिया कि अंतरराज्यीय सीमा पर हालात सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

सोनोवाल ने शाह को मौजूदा हालात से अवगत कराया। आधिकारिक बयान के अनुसार, केन्द्रीय मंत्री ने सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शनिवार की रात मिजोरम के कोलासिब जिले और असम के कछार जिले की सीमा पर दो समूहों में हिंसक झड़प हुई। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों ने भारतीय रिजर्व बटालियन के सुरक्षा कर्मियों को प्रभावित इलाके में तैनात किया है।

असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों अधिकारियों से बात की

असम-मिजोरम सीमा पर संघर्ष के बाद अत्यधिक तनाव है जिस पर केंद्र ने सोमवार को दोनों राज्यों की सरकारों से मिलकर सीमा विवाद को सुलझाने और शांति बहाल करने को कहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने भी इस मुद्दे पर चर्चा की और हिंसा प्रभावित क्षेत्र में शांति लाने के लिए काम करने पर सहमति जताई।

सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से बात कर स्थिति की जानकारी दी और असम-मिजोरम सीमा पर शांति बहाल करने के लिए उठाये गये कदमों की जानकारी दी। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने राज्य सरकारों से सामान्य स्थिति बहाल करने और अपने सभी मुद्दों का समाधान करने को कहा। भल्ला ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी बात की। सोनोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बातचीत में असम-मिजोरम सीमा पर ताजा स्थिति से अवगत कराया।

असम सरकार ने एक बयान में कहा कि सोनोवाल ने मोदी को मिजोरम के मुख्यमंत्री के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में तथा सीमा पर तनाव कम करने के लिए असम सरकार द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से अंतर-राज्यीय सीमा पर हालात में सुधार के लिए उचित कदम उठाने को कहा। इससे पहले सोनोवाल ने गृह मंत्री से भी बात कर हालात से अवगत कराया। शाह ने सोनोवाल को प्रभावित क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस बीच मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने एक ट्वीट में सीमा पर शांति बहाली के लिए मुख्यमंत्री सोनोवाल के प्रयासों का स्वागत किया और कहा कि उनके हस्तक्षेप से क्षेत्र में शांति आएगी और राज्यों के बीच संबंध मजबूत होंगे। केंद्रीय उत्तर पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी अंतर-राज्यीय सीमा क्षेत्र में शांति बहाली के लिए दोनों मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना की।

असम और मिजोरम के लोगों के बीच हिंसक झड़पों में कई लोगों के घायल होने के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव की स्थिति बन गयी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इलाके में हालात नियंत्रण में है। दोनों ही राज्यों ने सुरक्षा बल तैनात कर दिये हैं।

टॅग्स :असममिज़ो नेशनल फ्रंटमेघालयनरेंद्र मोदीसर्बानंद सोनोवालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप