लाइव न्यूज़ :

असम-मिजोरम सीमा पर तनावः गृह मंत्री लालचामलियाना ने कहा-विवाद का मामला और साम्प्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए

By भाषा | Updated: October 30, 2020 13:14 IST

आधिकारिक बयान के अनुसार सोनाई के क्षेत्राधिकारी, सुदीप नाथ ने असम-मिजोरम अंतर राज्यीय सीमा के पास लैलापुर का दौरा किया था और स्थानीय निवासियों तथा ट्रक चालकों के साथ बातचीत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमिजोरम सरकार से सीमावर्ती इलाकों से अपने बलों हटाने को कहने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को गृह मंत्री ने यह बयान दिया।राज्य की एक ऐतिहासिक सीमा थी, जिसे मिजोरम के पूर्वजों के समय से स्वीकार किया गया है।मेडिली को जोड़ने वाले राजमार्गों को बुधवार से जाम कर रखा है, जिसे असम के अधिकारियों ने उकसाया है।

आइजोलः मिजोरम के गृह मंत्री लालचामलियाना ने कहा कि उनकी सरकार हालात सामान्य होने तक असम से लगी सीमा से अपने बलों को नहीं हटाएगी।

असम के कछार जिला प्रशासन के मिजोरम सरकार से सीमावर्ती इलाकों से अपने बलों हटाने को कहने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को गृह मंत्री ने यह बयान दिया। लालचामलियाना ने संवाददाताओं से कहा कि मिजोरम सरकार ने 1875 में बंगाल ईस्टर्न फ्रंटियर रेगुलेशन (बीईएफआर), 1873 के तहत अधिसूचित सीमांकन को मिजोरम और असम की वास्तविक सीमा के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की एक ऐतिहासिक सीमा थी, जिसे मिजोरम के पूर्वजों के समय से स्वीकार किया गया है।

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि लैलापुर के कुछ स्थानीय निवासियों ने वहां राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर और मिजोरम के बैराबी गांव को असम के हाइलाकान्डि जिले और मिजोरम के मामित जिले में मेडिली को जोड़ने वाले राजमार्गों को बुधवार से जाम कर रखा है, जिसे असम के अधिकारियों ने उकसाया है।

उन्होंने इस पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि यह सीमा विवाद का मामला है और इसे साम्प्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘सीमाओं के दोनों ओर के लोगों को सद्भाव से रहना चाहिए क्योंकि वर्तमान मुद्दा कोई साम्प्रदायिक मुद्दा नहीं है, बल्कि सीमा को लेकर गतिरोध है, जो पूरी तरह से दोनों पड़ोसी राज्यों की सरकारों पर निर्भर है। ’’

लालचामलियाना ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो। इस बीच, कछार जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ट्रक चालकों से मिजोरम की ओर बढ़ने की अपील की थी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार सोनाई के क्षेत्राधिकारी, सुदीप नाथ ने बृहस्पतिवार को असम-मिजोरम अंतर राज्यीय सीमा के पास लैलापुर का दौरा किया था और स्थानीय निवासियों तथा ट्रक चालकों के साथ बातचीत की थी। नाथ ने स्थानीय लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग से जाम हटाने और आवाजाही सामान्य करने की अपील भी की थी। 

टॅग्स :असमसर्बानंद सोनोवालमिजोरमकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप