लाइव न्यूज़ :

दुर्गा पूजा के पहले गुवाहाटी में बम ब्लास्ट, चार लोग गंभीर रूप से घायल, इलाके में हाई अलर्ट 

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 13, 2018 16:33 IST

Guwahati Bomb blast: यह विस्फोट गुवाहाटी के महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल (एमएमसी) के पीछे पनबाजार पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ। जो की काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है।

Open in App

असम के गुवाहाटी के फैंसी बाजार शनिवार को दोपहर 12 बजे के आस-पास बम ब्लास्ट हुआ। ताजा जानकारी के मुताबिक घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। यह विस्फोट महेंद्र मोहन चौधरी अस्पताल (एमएमसी) के पीछे पनबाजार पुलिस स्टेशन के आसपास हुआ। 

विस्फोट में चार लोग घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए एमएमसी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद है। इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।संयुक्त सीपी दिगंता बोराह ने कहा, प्रारंभिक जांच में किसी भी तबाही गतिविधि नहीं होने के संकेत हैं। बम निपटान दल मौके पर मौजूद है, आगे की जांच चल रही है। 

पुलिस के मुताबिक दोपहर बम विस्फोट के वक्त वहां काफी ज्यादा भीड़ थी। ये धमाका उसी वक्त बाजार के बीच चौराहे के पास हुआ। धमाका इतना तेज था कि गई दुकानों के शीशे तक टूट गए। दुर्गा पूजा के पहले इस घटना के होने को लेकर पुलिस प्रशासन ज्यादा चिंतित है। 

डीसीपी रंजन भुयान ने कहा- जांच जारी है

डीसीपी रंजन भुयान, (सेंट्रल) ने कहा, " हम बिना जांच के अभी फिलहाल ये नहीं कह सकते कि ये एक बम विस्फोट था लेकिन शुरुआती जांच में यही बात सामने आ रही है। लेकिन जब तक जांच बम स्क्वॉड इस बात की जांच कर पुष्टि ना कर दें हम कुछ अधिकारिक तौर पर नहीं कह सकते हैं।''

विस्फोट में घायल हुए ज्योति तालुकदार, चंपू कुमार दास, ताइफुद्दीन अहमद, बिनिता दास के घर वालों को बता दिया गया है। घटना में ज्यादा जानकारी के इंतजार है। 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos