लाइव न्यूज़ :

Assam floods: बाढ़ से अब तक 52 की मौत, 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, हालात हुए बदतर

By आकाश चौरसिया | Updated: July 6, 2024 13:14 IST

Assam floods: भारत के उत्तर पूर्वी राज्य असम में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आई बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या में इजाफा होते हुए अब तक कुल 52 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल सरकार की ओर से राहत कार्य जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में आई बाढ़ के बाद काफी बुरे हालात पैदा हो गए हैंवहीं, प्रदेश भर में अब तक कुल 52 मौत हो चुकीफिलहाल, सरकार की ओर से राहत कार्य जारी

Assam floods: भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्य असम में आई बाढ़ के बाद लोगों के बीच काफी असुविधा देखने को मिली और यहां तक कि इससे करीब अभी तक 24 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। वहीं, आधिकारिक बुलेटन के जरिए खबर सामने आई कि राज्य की ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। फिलहाल सरकार की ओर से राहत कार्य जारी है, जिसमें केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रदेश की हिमंता सरकार की सहायता कर रही।    

राज्य के निमातीघाट, गुवाहटी गोलपारा और धुबरी से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके अलावा ब्रह्मपुत्र की सहयोगी नदी बूढ़ी दिहिंग, दिखौ, दिसांग, धनसिरी, जिया भराली और कोपिली भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। दूसरी तरफ बराक नदी और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों..मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले के दिसपुर इलाके में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन में दो लोगों की जान चली गई, जिनमें से एक बच्चा था। इस घटना के बाद बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की कुल संख्या 64 हो गई है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि बाढ़ के कारण विशेष रूप से कोई नई मौत नहीं हुई है, बाढ़ से संबंधित मौतों की संख्या 52 बनी हुई है।

कृषि भूमि की बात करें तो उस पर भी गंभीर असर पड़ा है और बाढ़ के पानी ने 63,490.97 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को जलमग्न हो गई है। इसके अलावा, कामरूप (महानगर) के तीन जिलों, कामरूप और डिब्रूगढ़ में शहरी बाढ़ की सूचना मिली थी, जहां एक बच्चे के लापता होने की सूचना सामने आई।

'धुबरी' सबसे अधिक प्रभावित जिला सबसे अधिक प्रभावित जिला धुबरी है जहां 7,75,721 लोग प्रभावित हैं, इसके बाद दरांग (1,86,108), कछार (1,75,231), बारपेटा (1,39,399) और मोरीगांव (1,46,045) हैं। पीटीआई ने आधिकारिक बुलेटिन का हवाला देते हुए बताया कि 47,103 लोगों ने 612 राहत शिविरों में शरण ली है, जबकि 379 से अधिक लोगों और 483 जानवरों को विभिन्न एजेंसियों द्वारा संचालित नौकाओं से बचाया गया है।

टॅग्स :असमभारतमणिपुरमेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना