लाइव न्यूज़ :

Assam Exit polls 2021: बीजेपी की असम में लगातार दूसरी बार बनेगी सरकार! जानें क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2021 22:02 IST

एग्जिट पोल्स के अनुसार असम में इस बार फिर से बीजेपी की सत्ता में वापसी हो सकती है। ज्यादातर सर्वे में अनुमान जताया गया है कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम में बीजेपी की एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की उम्मीदज्यादातर एग्जिट पोल के अनुसार असम में बीजेपी की सरकार बनने जा रही हैइंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को 75 से 80 सीटें असम में मिल सकती हैं

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए एग्जिट पोल से भले ही अच्छी खबर नहीं आ रही हो लेकिन असम में पार्टी के लिए खुशखबरी है। कई एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया है कि बीजेपी एक बार फिर असम में सत्ता में वापसी कर सकती है। 

ये लगातार दूसरी बार होगा जब बीजेपी की सरकार इस राज्य में बनेगी। असम में इस बार तीन चरण में विधानसभा चुनाव हुए हैं। 126 सदस्यीय विधानसभा में 2016 में एनडीए ने 86 सीटें यहां जीती थीं तो वहीं यूपीए के खाते में 26 सीटें आई थीं। 

Assam Exit Polls: असम एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में बीजेपी गठबंधन को 75 से 85 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन को 40 से 50 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 1 से 4 सीटें मिलती दिख रही है।

इसके अलावा एबीपी सीवोटर के अनुसार एनडीए को असम में 58 से 71 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 53 से 66 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य को 0 से 5 सीटें मिल सकती हैं। असम में बहुमत के लिए 64 सीटों की जरूरत है।

रिपब्लिक टीवी सीएनएक्स में भी बीजेपी को 74 से 84 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को गठबंधन को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से तीन सीटें जाएंगी।

P-MARQ के सर्वे में भी बीजेपी गठबंधन को 62 से 70 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 56 से 64 और अन्य को 0 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि असम विधानसभा सहित पांच राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे 2 मई को आने वाले हैं।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावएग्जिट पोल्सभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया