लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल की प्रतिबंधित उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ से शांति वार्ता में शामिल होने की अपील

By भाषा | Updated: February 11, 2020 06:12 IST

प्रतिबंधित उल्फा (इंडिेपेंडेंट) से बातचीत करने के मुद्दे पर पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री ने चर्चा हुई थी। परेश बरुआ ने हाल में एक स्थानीय टेलीविजन चैनल से कहा था कि अगर सरकार की ओर से एक पंक्ति की भी चिट्ठी आती है और असम की संप्रभुत्ता की उसकी मांग, चर्चा का एजेंडा बनता है तो वह बातचीत को तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनोवाल ने कहा कि 2016 में राज्य की बागडोर संभालने के समय उनकी सरकार ने असम को उग्रवाद मुक्त करने का लक्ष्य तय किया था। मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति स्थापित करने में सभी वर्गों का सहयोग मांगा और बोडो उग्रवादियों द्वारा हथियार डालने के कदम की प्रशंसा की।

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोमवार को यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (इंडिपेंडेट) प्रमुख परेश बरुआ से शांति वार्ता में शामिल होने और भारतीय लोकतंत्र का हिस्सा बनने की अपील की। सोनोवाल ने कोकराझार जिले में 18वें बोडोलैंड दिवस के तहत आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उल्फा (आई) प्रमुख से यह आह्वान किया।उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित उल्फा (इंडिेपेंडेंट) से बातचीत करने के मुद्दे पर पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री ने चर्चा हुई थी। परेश बरुआ ने हाल में एक स्थानीय टेलीविजन चैनल से कहा था कि अगर सरकार की ओर से एक पंक्ति की भी चिट्ठी आती है और असम की संप्रभुत्ता की उसकी मांग, चर्चा का एजेंडा बनता है तो वह बातचीत को तैयार है।सोनोवाल ने कहा कि 2016 में राज्य की बागडोर संभालने के समय उनकी सरकार ने असम को उग्रवाद मुक्त करने का लक्ष्य तय किया था। उन्होंने कहा कि इस प्रतिबद्धता की वजह से कई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री ने राज्य में शांति स्थापित करने में सभी वर्गों का सहयोग मांगा और बोडो उग्रवादियों द्वारा हथियार डालने के कदम की प्रशंसा की। शांति वार्ता समर्थक उल्फा के महासचिव अनूप चेतिया ने भी असम के लोगों के हित में सरकार और उल्फा (आई) प्रमुख परेश बरुआ से बातचीत के लिए आगे आने की अपील की।

टॅग्स :सर्बानंद सोनोवालअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब