लाइव न्यूज़ :

"मुगल शासक औरंगजेब ने कामाख्या मंदिर के लिए दान में दी थी भूमि" विधायक अमीनुल इस्लाम के दावे पर सीएम हुए सख्त, दी जेल भेजने की चेतावनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2021 14:49 IST

एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या मंदिर के लिए भूमि मुगल शासक औरंगजेब ने दान में दी थी। उनके इस बयान पर काफी लोगों ने नाराजगी जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम के विवादित बयान पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कड़ी नाराजगी जताई। अमीनुल इस्लाम ने ने अपने दावे में कहा कि वाराणसीके जंगमवाड़ी मंदिर को भी मुगल शासक ने दी थी जमीनकुटुम्ब सुरक्षा मिशन नामक एक हिंदू संगठन ने बयान के खिलाफ शुरू किया विरोध-प्रदर्शन, शिकायत दर्ज कराई

असम: ढ़िंग विधानसभा क्षेत्र से एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम ने एक नया खुलासा करते हुए दावा किया कि मां कामाख्या मंदिर के लिए मुगल शासक औरंगजेब ने भूमि दान में दी थी। उनके इस बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा समेत कई लोगों ने आपत्ति जताई है। बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें जेल भेजने तक की चेतावनी दी। 

क्या है विधायक अमीनुल इस्लाम का बयान

एआईयूडीएफ विधायक इस्लाम ने अपनी बात को रखते हुए औरंगजेब की तारीफ की और कहा कि उन्होंने भारत में कई सौ मंदिरों को भूमि दान में दी थी। उन्होंने दावा किया कि औरंगजेब ने केवल मां कामाख्या मंदिर के लिए ही नहीं बल्कि वाराणसी के जंगमवाड़ी मंदिर को भी 178 हेक्टेयर भूमि दान में दी थी। कहा कि कामाख्या मंदिर के लिए औरंगजेब का भूमि अनुदान आज भी ब्रिटिश संग्रहालय में मौजूद है। 

विधायक इस्लाम को मिली सीएम बिस्वा सरमा की चेतावनी

सीएम बिस्वा सरमा ने विधायक इस्लाम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे जेल जाने से बचना चाहते हैं तो ऐसे बयानबाजी से बाज आएं। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार सभ्यता और संस्कृति के खिलाफ बयानबाजी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के बयान के चलते विधायक शर्मन अली जेल में हैं, अगर वे भी बाज नहीं आए तो उन्हें भी जेल जाना होगा। बता दें कि सरमा ने कामाख्या, शंकरदेव, बुद्ध, महावीर जैन और यहां तक कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में भी गलत बयान देने की बात को सही नहीं ठहराया है। 

हिंदू संगठन ने भी किया विरोध

विधायक इस्लाम के इस बयान पर कई दूसरे लोगों ने आपत्ति जताई है। इस बीच कुटुम्ब सुरक्षा मिशन नामक एक हिंदू संगठन ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर शिकायत भी दर्ज करवाई है।

टॅग्स :भारतअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे