लाइव न्यूज़ :

एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंटः मलेशिया ने बांग्लादेश को 4-1 से और गत चैम्पियन कोरिया ने चीनी ताइपै को 7-0 से दी शिकस्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 14:08 IST

Asia Cup Men's Hockey Tournament: अब मलेशिया का सामना शनिवार को पांच बार की खिताबधारी दक्षिण कोरिया से होगा जबकि चीनी ताइपै की टक्कर बांग्लादेश से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देआखिरी मिनटों में सोन ने गोल करके टीम को शानदार जीत दिलाई।जिहुन यांग (27वां और 50वां मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे।गत चैम्पियन कोरिया ने चीनी ताइपै को 7 . 0 से शिकस्त दी।

राजगीरः एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए मलेशिया ने निचली रैंकिंग वाली बांग्लादेश टीम को एशिया कप पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन शुक्रवार को 4 . 1 से हराया जबकि गत चैम्पियन कोरिया ने चीनी ताइपै को 7 . 0 से शिकस्त दी। पूल बी के दूसरे मैच में कोरिया के लिये डैन सोन (17वां, 29वां और 58वां मिनट) ने हैट्रिक लगाई जबकि जिहुन यांग (27वां और 50वां मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागे। सियोंग ने 53वें मिनट में एक गोल किया । कोरिया के लिये 54वें मिनट में यूनहो कोंग और आखिरी मिनटों में सोन ने गोल करके टीम को शानदार जीत दिलाई।

इससे पहले शुरुआती मैच में 12वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई टीम के लिये अशरान हमसानी (25वां मिनट), अखिमुल्लाह अनवर (36वां), मुहाजिर अब्दुल रऊफ (48वां) और सैयद चोलान (54वां) ने गोल किये। बांग्लादेश ने हालांकि 16वें मिनट में अशरफुल इस्लाम के गोल के दम पर बढ़त बना ली थी। अब मलेशिया का सामना शनिवार को पांच बार की खिताबधारी दक्षिण कोरिया से होगा जबकि चीनी ताइपै की टक्कर बांग्लादेश से होगी।

टॅग्स :एशिया कपबांग्लादेशटीम इंडियाहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील