लाइव न्यूज़ :

आशुतोष का केजरीवाल पर बड़ा हमला, ट्वीट कर कहा- चुनाव के लिए मेरी जाति का किया गया इस्तेमाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2018 14:34 IST

Ex AAP Leader Ashutosh claims AAP Use Surname Gupta for votes: आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व पत्रकार आशुतोष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अगस्त: आम आदमी पार्टी से हाल ही में पूर्व पत्रकार आशुतोष ने इस्तीफा दिया है, हांलाकि ये स्वीकार नहीं किया गया। लेकिन बुधवार (29 अगस्त ) सुबह उन्होंने एक ट्वीट करके हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर ट्वीट के जरिए हमला किया है। उन्होंने  अपने ट्वीट में केजरीवाल का कहीं नाम तो नहीं लिया लेकिन जिस तरह से उन्होंने लिखा है वह केजरीवाल की ओर ही इशारा कर रहा है। उन्होंने केजरीवाल पर खुद की जाति का उपयोग करने का आरोप लगाया है।

दरअसल बुधवार सुबह को आशुतोष ने ट्वीट कर लिखा 23 साल के पत्रकारिता के करियर में कभी किसी ने मुझसे मेरी जाति या फिर उपनाम नहीं पूछा। मैं हमेशा मेरे नाम से ही जाना जाता रहा था, लेकिन जब मुझे 2014 लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान कार्यकर्ताओं से जब मिलवाया गया तो मेरे सरनेम का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, मैंने इसका विरोध किया था। लेकिन तब मुझे कहा गया कि सर, आप कैसे जीतोगे, आपकी जाति के यहां काफी वोट हैं।

इस एक ट्वीट से एक बात साफ है कि केजरीवाल और आशुतोष के बीच असल में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।  हाल ही में आप नेता आतिशी मार्लेना के सोशल मीडिया पर अपना नाम बदला था। ट्विटर हैंडल पर पहले उनका नाम आतिशी मार्लेना था, लेकिन अब उनके नाम से मार्लेना हटा दिया गया है, वहीं, कहा जा रहा है कि उनकी जाति असल में सिंह है लेकिन वह सिर्फ आतिशी नाम का ही इस्तेमाल करेंगी।

आशुतोष  2014 में एक टीवी न्यूज चैनल के मैनेजिंग एडिटर के पद से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद वह 2014 लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से चुनाव भी लड़े थे और हार का सामना करना पड़ा था। अब आशुतोष ने ट्वीट कर लिखा कि हर सफर का अंत होता है, आम आदमी पार्टी के साथ मेरा शानदार और क्रांतिकारी सफर आज खत्म हुआ,  मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन पार्टी से इसको स्वीकार नहीं किया है।

टॅग्स :आशुतोष कुमारअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए