लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के सीएम पद के लिए गहलोत ने की स्पीकर सीपी जोशी के नाम की सिफारिश: सूत्र

By रुस्तम राणा | Updated: September 22, 2022 16:56 IST

सूत्रों के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी के नाम की सिफारिश की है। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष के चुनाव के लिए मैदान में उतर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार का आखिरी बजट पेश करने के लिए गहलोत फरवरी के अंत तक बने रह सकते हैं सीएमगहलोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के चुनाव के लिए मैदान में उतर सकते हैं राहुल गांधी ने कहा है- पार्टी में 'एक व्यक्ति एक पद' का सिद्धांत लागू होगा

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगर पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत ने उनके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए राज्य विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी के नाम की सिफारिश की है।

सूत्रों के अनुसार, सीएम गहलोत ने दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि गहलोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष के चुनाव के लिए मैदान में उतर सकते हैं।

गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसको लेकर स्पष्ट किया है कि कांग्रेस 'एक व्यक्ति एक पद' की नीति पर काम करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि एआईसीसी के अध्यक्ष का पद केवल संगठनात्मक नहीं है बल्कि यह एक वैचारिक पद और विश्वास प्रणाली भी है। 

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार का आखिरी बजट पेश करने के लिए अशोक गहलोत फरवरी के अंत तक सीएम बने रह सकते हैं। हालांकि जोशी और गहलोत के बीच पहले भी खटास भरे रिश्ते थे, लेकिन जून 2020 में जोशी द्वारा गहलोत को अपनी सरकार बचाने में मदद करने के बाद नेताओं के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। 

बता दें कि जब बागी विधायक मानेसर में डेरा डाले हुए थे, तो जोशी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने का नोटिस जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने गहलोत से कहा कि पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा। उन्होंने गहलोत से कहा, 'एक व्यक्ति एक पद' का सिद्धांत तभी लागू होगा जब उम्मीदवार को अंतिम रूप दिया जाएगा और वह जीत हासिल करेगा।  कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दौड़ तेज हो गई है। यह चुनाव अशोक गहलोत बनाम शशि थरूर के होने की संभावना है। चुनाव के लिए अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सामने आ रहा है। हालांकि अभी तक चुनाव के लिए नामांकन नहीं आया है। 

टॅग्स :अशोक गहलोतराजस्थानAll India Congress Committeeसोनिया गाँधीशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप