लाइव न्यूज़ :

ओवैसी की पार्टी AIMIM के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा, एलन मस्क की लगाई फोटो

By अभिषेक पारीक | Updated: July 18, 2021 15:24 IST

यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाने की कोशिश में जुटे ओवैसी की पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हैकरों ने कब्जा जमा लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हैकर्स का कब्जा। ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर एलन मस्क लिखा और फोटो को भी बदल दिया। ओवैसी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया मजलिस ए मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कमर कस ली है। पार्टी ने सौ सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाने की कोशिश में जुटे ओवैसी की पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हैकरों ने कब्जा जमा लिया है। 

असदु्द्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए मुस्लिमीन का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। हैकरों ने पार्टी के नाम की जगह एलन मस्क का नाम लिख दिया। हैकरों का खुराफाती दिमाग यहीं नहीं रुका, उन्होंने डीपी में एलन मस्क की फोटो भी लगा दी। दुनिया के दूसरे अमीर शख्स एलन मस्क स्पेसएक्स जैसी कई बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। 

ओवैसी के कई वीडियो मौजूद

पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट होने के काफी देर बाद तक भी उसे हैकरों के कब्जे से मुक्त नहीं कराया जा सका। ओवैसी के कई वीडियो आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर मौजूद हैं, वहीं अब यूजर नेम की जगह एलन मस्क देखना अलग सा लगता है। 

यूपी प्रमुख का ट्विटर भी रहा प्रतिबंधित

उधर, ट्विटर ने एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश प्रमुख के ट्विटर अकाउंट को भी प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि थोड़ी ही देर बाद यह प्रतिबंध हटा लिया गया और उसे फिर से शुरू कर दिया गया। 

भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया

हम आपको बता दें कि ओवैसी की पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ मिलकर मोर्चा बनाया है, जिसका नाम भागीदारी संकल्प मोर्चा रखा गया है। ओवैसी को उम्मीद है कि कई छोटी पार्टियां उनके मोर्चे से जुड़ सकती हैं। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा