लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'द केरल स्टोरी' वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- मणिपुर में हिंसा हो रही और पीएम गंदी फिल्म की बात कर रहे

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 6, 2023 15:20 IST

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' वाले बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया।

Open in App

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को फिल्म 'द केरल स्टोरी' वाले बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। 

पीएम मोदी ने हाल ही में कर्नाटक के बेल्लारी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए फिल्म 'द केरल स्टोरी' का जिक्र किया था, जिसके बाद ओवैसी ने कहा कि पीएम कर्नाटक में चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं जब मणिपुर में हिंसा हो रही है और जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ चल रही है जहां पांच जवानों की मौत हो गई है।

उन्होंने कहा, "दुख की बात है कि जब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी हमारे सैनिकों को मार रहे हैं और मणिपुर में हिंसा व्याप्त है, पीएम नरेंद्र मोदी उस गन्दी पिक्चर के बारे में जो झूठ पर बनी है उसका प्रमोशन कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कर रहे हैं।" 

उन्होंने ये भी कहा, "ये बड़ी अफसोस की बात है कि देश के प्रधानमंत्री को जहां पर तवज्जो लेना था, वहां पर तवज्जो कम ले रहे हैं और आकर उस पिक्चर के बारे में बात कर रहे हैं जो पिक्चर में कहा गया कि केरल की 32 हजार महिलाएं आईएसआईएस ज्वाइन की हैं।"

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेल्लारी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर कहा था कि कहते हैं कि ये फिल्म सिर्फ एक राज्य में हुई आंतकी साजिशों को लेकर है। उन्होंने ये भी कहा था कि इस फिल्म में केरल में चल रही आतंकी साजिशों का खुलासा किया गया है। मालूम हो, कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023द केरल स्टोरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार