लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा- जब तक कश्मीर में हिन्दू राजा था, हिन्दू-सिख सुरक्षित थे, आज वहां की क्या स्थिति है?

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 29, 2018 15:55 IST

उत्तर प्रदेश के मुखिया यानि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कश्मीर में हिन्दुओं और सिखों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और बताया है कि जब तक वहां हिन्दू राजा रहा है तब तक हिन्दू और सिख सुरक्षित थे। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सिख समागम सोमवार (29 अक्टूबर) को पीडब्लूडी विभाग के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित हुआ है। इस दौरान प्रदेश के मुखिया यानि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कश्मीर में हिन्दुओं और सिखों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और बताया है कि जब तक वहां हिन्दू राजा रहा है तब तक हिन्दू और सिख सुरक्षित थे। 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, 'जब तक कश्मीर में हिन्दू राजा था, हिन्दू और सिख सुरक्षित थे। जब हिन्दू राजा का पतन हुआ, हिन्दुओं का भी पतन होना शुरू हो गया। आज वहां की स्थिति क्या है? कोई अपने को सुरक्षित बोल सकता है? नहीं। हमें इतिहास से सीखना चाहिए।'दरअसल, इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री बलदेव सिंह औलख मौजूद रहे। सम्मेलन गुरु नानक देवजी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित है।

आपको बता दें, इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था तरह उच्चतम न्यायालय ने सबरीमला मामले में निर्णय सुनाया है उसी तरह उसे राम मंदिर मुकदमे में भी फैसला सुनाना चाहिए।

राम मंदिर मामले को भारत के लोगों की आस्था का मामला बताते हुए योगी ने कहा कि अयोध्या में मंदिर लोगों के दिलों में बहुत महत्व रखता है। अगर उच्चतम न्यायालय सबरीमला मामले में फैसला दे सकता है तो इसे राम मंदिर मुद्दे पर भी उसे अपना आदेश देना चाहिए। मैं न्यायालय से ऐसा करने का आग्रह करता हूं। 

साथ ही उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनके और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के लिए राम मंदिर निर्माण कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। उनकी यह टिप्पणी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि सरकार को अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए संसद में एक कानून बनाना चाहिए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथजम्मू कश्मीरउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे