लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला, बोले- "पीएम मोदी ईमानदार नेताओं को जेल में डाल रहे हैं", भाजपा ने कहा- "जो बोओगे, वही काटोगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 10, 2023 11:46 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा की गई मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त हमला किया है। केजरीवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं और ईमानदार नेताओं को जेल में डाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने ईडी द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की साजिश बतायासीएम केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का ठीकरा सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर फोड़ाप्रधानमंत्री मोदी ईडी के जरिये ईमानदार नेताओं को जेल में डालने का काम कर रहे हैं

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जेल में की गई पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटघरे में खड़ा किया है। सीएम केजरीवाल ने आप नेता मनीष सिसोदिया की ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी का ठीकरा सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर फोड़ा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते गुरुवार को कहा कि सारा देश देख रहा है कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं और उसके जरिये ईमानदार नेताओं को जेल में डालने का काम कर रहे हैं।

आप संयोजक केजरीवाल ने कहा, "मनीष को पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया, जबकि सीबीआई को सबूत भी नहीं मिले। जब छापे में पैसे ही नहीं मिले तो कल जमानत पर होने वाली सुनवाई में मनीष जेल से छूट सकते थे। लिहाजा ईडी ने पैंतरा दिखाते हुए जेल में ही मनीष को गिरफ्तार कर लिया। उनका (मोदी सरकार) एक ही मकसद है कि हर रोज नए फर्जी केस बनाकर मनीष को किसी भी कीमत में जेल के भीतर रखना है। जनता देख रही है और प्रधानमंत्री मोदी को इसका जवाब देगी।”

वहीं अरविंद केजरीवाल के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख विपक्षी वीरेंद्र सचदेव ने कहा कि ईडी द्वारा की गई मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ने उस पुरानी कहावत को सच कर दिया है, जिसमें कहा जाता है कि 'जो बोओगे वही काटोगे'।

प्रदेश भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि मनीष सिसोदिया शराब घोटाले का हिस्सा हैं। सचदेवा ने कहा, "केजरीवाल सरकार का शराब घोटाला एक बहुत बड़ा घोटाला है। इसलिए हर चुनाव में आम आदमी पार्टी को जनता के बीच मनीष सिसोदिया की भूमिका के बारे में बहुत कुछ बताना होगा।"

मालूम हो कि ईडी ने गुरुवार को तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। ईडी अब शुक्रवार को विशेष पीएमएलए अदालत से सिसोदिया के खिलाफ  प्रोडक्शन वारंट प्राप्त करने के लिए जाएगी। अगर शुक्रवार को सिसोदिया को सीबीआई मामले में जमानत मिल जाती है, तब ईडी कोर्ट से उनकी हिरासत मांग सकती है।

बताया जा रहा है कि अगर कोर्ट से ईडी को मनीष सिसोदिया की हिरासत मिल जाती है, तो वो उन्हें पूछताछ के लिए एजेंसी दफ्तर ले जा सकती है और आबकारी नीति मामले में अन्य आरोपियों के साथ उनके बयान रिकॉर्डिंग कर सकती है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियानरेंद्र मोदीप्रवर्तन निदेशालयEDआम आदमी पार्टीAam Aadmi PartyAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?