लाइव न्यूज़ :

'सीएम केजरीवाल से चपरासी की तरह व्यवहार करते हैं उपराज्यपाल बैजल'

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 29, 2017 13:56 IST

नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि इस मामले पर वह उपराज्यपाल और सीएम केजरीवाल को साथ बुलाकर चर्चा करेंगे।

Open in App

समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता नरेश अग्रवाल ने केजरीवाल सरकार और उपराज्‍यपाल के बीच अधिकारों को लेकर लंबे समय से चल रही तकरार का मुद्दा राज्यसभा में उठाया। इसके बाद सदन में कई विपक्षी पार्टियों ने उनकी बयान का समर्थन किया। दरअसल, नरेश अग्रवाल आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के पास कई शक्ति नहीं है और मुख्यमंत्री के साथ उपराज्यपाल चपरासी की तरह व्यवहार करते हैं।

उनके इस बयान को लेकर विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि इस मामले को लेकर वे उपराज्यपाल अनिल बैजल और सीएम केजरीवाल को एक साथ बुलाएंगे और इस संबंध में चर्चा करेंगे। साथ ही विवाद को सुलझाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सपा सदस्य ने इस तरह के विवाद को खत्म करने के लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की।

आपको बतो दें किअभी हाल ही नरेश अग्रवाल ने कुलभूषण जाधव के मामले को लेकर कहा था कि किस देश की क्या नीति है वह देश जानता है। अगर उन्होंने (पाकिस्तान) कुलभूषण जाधव को अपने देश में माना है तो वो उस हिसाब से व्यवहार करेंगे। हमारे देश में भी आतंकवादियों से ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए, कड़ा व्यवहार करना चाहिए। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि मीडिया क्यों कुलभूषण जाधव की बात कर रहा है। पाकिस्तान की जेल में सैकड़ों हिंदुस्तानी बंद हैं, सबकी बात करनी चाहिए।

उनके इस बयान के बाद नया बखेड़ा खड़ा हो गया था और उनकी सदस्यता खत्म करने को लेकर मांग उठने लगी थी। वहीं, उनके बयान की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी निंदा की थी। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालअनिल बैजलआपसमाजवादी पार्टीराज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील