लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह की रामलीला मैदान में भव्य तैयारियां शुरू, जानें क्यों खास है AAP के प्रमुख के लिए मैदान

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 14, 2020 15:49 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं बाकी आठ सीटें भाजपा की झोली में गईं।

Open in App
ठळक मुद्दे11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा-2020 चुनाव के नतीजों में आप पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली है। केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया था, ''दिल्ली वासियों आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है।''

दिल्ली के रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के सीएम (CM) पद के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। वह 16 फरवरी को तीसरी बार दिल्ली के सीएम के रूप में शपथ लेंगे। केजरीवाल के शपथ समारोह का रामलीला मैदान में होने का एक अलग महत्व समझा जाता है क्योंकि अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन उन्होंने इसी मैदान में किया था। इससे पहले दो बार उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण की थी।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ‘अपने बेटे को आशीर्वाद’ देने आने के लिए दिल्ली वासियों आने को निमंत्रण दिया। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। 

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया था, ‘‘दिल्ली वासियों आपका बेटा तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। आपको अपने बेटे को आशीर्वाद देने आना है। रामलीला मैदान में रविवार 16 फरवरी को सुबह दस बजे।’’ 

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पत्र लिखकर कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) को सभी का समर्थन मिला है यानी काम के लिए वोट का संदेश प्रभावी तरीके से प्रसारित किया गया जिससे दिल्ली के लोगों ने पार्टी को आशीर्वाद दिया। केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि आपका समर्थन और संकल्प जारी रहे ताकि हम सब मिलकर प्रशासन के इस मॉडल को देश के हर कोने तक ले जा सकें।’’ 

11 फरवरी को दिल्ली विधानसभा-2020 चुनाव के नतीजों में आप पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली है। आप को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं। कांग्रेस पिछली चुनाव की तरह ही इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई थी।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए