लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल का भांजा अदालत में हुआ बेहोश, एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: May 11, 2018 04:44 IST

मजिस्ट्रेट ने कहा कि आरोपी दलीलों के दौरान अदालत में बेहोश हो गये और उनकी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनका रक्तचाप ज्यादा है। मजिस्ट्रेट ने कहा, 'चूंकि आरोपी की चिकित्सीय स्थिति ठीक नहीं है, मैं उन्हें आज पुलिस हिरासत में भेजना उचित नहीं समझती।

Open in App

नई दिल्ली, 11 मईः दिल्ली की एक अदालत ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से जुड़े कथित घोटाले के संबंध में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भांजे विनय बंसल को गुरुवार को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नीति सूरी मिश्रा ने केजरीवाल के भांजे बंसल की तीन दिन की पुलिस हिरासत का एसीबी का आवेदन ठुकरा दिया और कहा कि वह चिकित्सकीय रूप से फिट नही हैं। 

मजिस्ट्रेट ने कहा कि आरोपी दलीलों के दौरान अदालत में बेहोश हो गये और उनकी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनका रक्तचाप ज्यादा है। मजिस्ट्रेट ने कहा, 'चूंकि आरोपी की चिकित्सीय स्थिति ठीक नहीं है, मैं उन्हें आज पुलिस हिरासत में भेजना उचित नहीं समझती। जांच अधिकारी का आवेदन खारिज किया जाता है।' 

वकीलों और मीडियाकर्मियों से खचाखच भरे अदालतीकक्ष में बंसल सुनवाई के दौरान बेहोश हो गए और उन्हें अदालती परिसर के बाहर खड़ी एंबुलेंस तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर लाया गया। कार्यवाही कुछ मिनट के लिए रोकी गई। 

बंसल को शाम चार बजकर 25 मिनट पर अदालत के सामने पेश किया गया। उन्हें कैट एंबुलेंस में पास के अरुणा आसफ अली अस्प्ताल ले जाया गया। अदालत ने जांच अधिकारी को तिहाड़ जेल के अधीक्षक को स्टाफ से अस्पताल में मौजूद रहने के लिए कहने की जानकारी देने का निर्देश दिया ताकि जांच अधिकारी से उनकी हिरासत ली जा सके। 

तीन दिन की हिरासत मांगते हुए लोक अभियोजक बलबीर सिंह ने दलील दी कि इस मामले की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए बंसल को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जरूरत है। 

हिरासत का विरोध करते हुए बंसल के वकील बी एस जून ने कहा कि प्राथमिकी 2017 में दर्ज हुई थी और तब से आरोपी के खिलाफ केाई साक्ष्य नहीं मिला है। दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा और उन्हें कल उसके सामने पेश करने का निर्देश दिया। केजरीवाल के दिवंगत साढू सुरेंद्र बंसल के बेटे को आज सुबह एसीबी ने गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील