लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता माकन का दावा, बिजली बिल को लेकर दिल्लीवासियों को गुमराह कर रहे हैं CM केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 29, 2019 22:59 IST

दिल्ली में केजरीवाल सरकार 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है और अजय माकन एक यूनिट बिजली का दाम 8.45 रुपये बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअजय माकन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बिजली बिल की दर सबसे कम होने का दावा करके लोगों को गुमराह कर रही है।माकन ने कहा कि दिल्ली में 2018-19 के दौरान बिजली की औसत दर देश के कई राज्यों के मुकाबले अधिक है।

दिल्लीकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार राष्ट्रीय राजधानी में बिजली बिल की दर सबसे कम होने का दावा करके लोगों को गुमराह कर रही है। माकन ने कहा कि दिल्ली में 2018-19 के दौरान बिजली की औसत दर देश के कई राज्यों के मुकाबले अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘2018-19 में दिल्ली में बिजली की औसत दर 8.45 रुपये प्रति यूनिट रही जबकि शीला दीक्षित के मुख्यमंत्री रहते हुए 2013-14 में 7.46 रुपये प्रति यूनिट थी। इसका मतलब कि बिजली की दर में पिछले पांच वर्षों में बढ़ोतरी हुई है।’’

माकन ने यह भी दावा किया कि बिजली वितरण कंपनियों को पिछले पांच वर्षों में 9999.25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली की औसत दर मध्य प्रदेश में 6.59 रुपये, पंजाब में 6.63 रुपये और राजस्थान में 7.04 रुपये रही जो दिल्ली के मुकाबले कम है।

उधर, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने माकन के दावों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘बिजली की दर पर अजय माकन का बयान झूठ का पुलिंदा है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है और अजय माकन एक यूनिट बिजली का दाम 8.45 रुपये बता रहे हैं।’’ 

टॅग्स :अजय माकनअरविन्द केजरीवालकांग्रेसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं