लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal INDIA Bloc PM Face: 'मैं पीएम बनने की रेस में नहीं हूं', अरविंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 12, 2024 16:00 IST

Arvind Kejriwal INDIA Bloc PM Face: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यालाय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा, पीएम रेस में नहीं हैंइंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद गारंटी पूरी करेंगे केजरीवाल ने देश के नाम 10 गांरटी की घोषणा की

Arvind Kejriwal INDIA Bloc PM Face: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यालाय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं। उन्होंने जवाब दिया, ''नहीं, मैं नहीं हूं, केजरीवाल ने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वह सुनिश्चित करेंगे कि उन्होंने जो देशवासियों को गारंटी देने की घोषणा की है वह पूरी की जाए।

केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में महंगाई कम करने, हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने, 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई गारंटियां दी थीं लेकिन आजतक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। वहीं मैंने दिल्ली और पंजाब के चुनावों में फ़्री बिजली-पानी और अच्छे स्कूल और अस्पताल की गारंटी दी थी, जो मैंने पूरी की। दरअसल, केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10 गारंटी दी है। 

केजरीवाल ने इससे पहले सीएम आवास पर आम आदमी पार्टी से विधायकों की एक बैठक ली। बैठक में आप के सभी विधायक और मंत्री मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि मुझे गर्व है कि आप लोग बीजेपी के डर से नहीं टूटे। उन्होंने मुझे गिरफ्तार कर प्लान बनाया था कि दिल्ली में आप की सरकार गिराई जाए। लेकिन, मेरी गिरफ्तारी के बावजूद पार्टी कमजोर नहीं हुई। बल्कि, आम आदमी पार्टी मजबूत हुई। 

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को यह तय करना होगा कि वे मोदी की गारंटी पर विश्वास करना चाहते हैं या केजरीवाल की गारंटी पर। उन्होंने कहा हमने पिछले चुनावों से पहले घोषित की गई सभी गारंटी पूरी कर दी हैं। मोदी अगले साल सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि उनके बाद उनकी गारंटी कौन पूरी करेगा। लेकिन केजरीवाल यहां रहने के लिए हैं, इसलिए मैं सुनिश्चित करूंगा कि केजरीवाल की गारंटी पूरी हो। 

यहां बताते चले कि दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा मार्च में गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी है। उन्हें 2 जून को सरेंडर करना होगा।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेMallikarjun Kharge
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी