लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का बीजेपी को चैलेंज, कल दोपहर एक बजे से पहले CM कैंडिडेट का करें ऐलान, अमित शाह के नाम पर नहीं मिलेगा वोट

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 13:48 IST

Delhi Assembly Election- 2020: दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी बताए कि दिल्ली के लोग उनको क्यों वोट दें और उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?: अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने दिल्ली सरकार का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पत्र में जनता से किए 10 वादे हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि पत्र में केजरीवाल द्वारा किए गए 10 वादे हैं। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा कि वह कल एक बजे कर अपने सीएम कैंडिडेट का ऐलान करे और जहां मन वहां बहस कराएं। बीजेपी जहां बोलेगी हम वहां बहस कराने को तैयार हैं। वह चाहे तो दो एंकर रख सकते हैं, एक उनकी पसंद का और एक हमारी पसंद का। 

केजरीवाल ने कहा, हम बीजेपी को कल एक बजे तक का टाइम देते हैं। वह अपना सीएम उम्मीदवार बताएं। अगर बताते हैं तो मैं उससे बहस को तैयार। अगर नहीं बताएंगे तो भी कल मैं इसी वक्त आपके सामने आऊंगा और सवालों के जवाब दूंगा और चर्चा करूंगा।'' दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

केजरीवाल ने कहा, बीजेपी और हमारा दोनों का घोषणा पत्र आ चुका है। हम चाहते हैं कि बीजेपी सीएम उम्मीदवार बताएं। फिर मैं उनके उम्मीदवार से बहस करने को तैयार हूं। बहस कहीं भी हो सकती है। जनता सीएम फेस जानना चाहती है। जनता अमित शाह के नाम पर वोट नहीं देगी।  

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हमारे पास घोषणा पत्र भी है और मुख्यमंत्री का चेहरा भी। हम दिल्ली को दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर बनाएंगे। बीजेपी बताए कि दिल्ली के लोग उनको क्यों वोट दें और उनका मुख्यमंत्री चेहरा कौन है?"

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "5 साल दिल्ली की मूलभूत सुविधाओं पर काम करने के बाद अब हमें दिल्ली को अगले स्तर पर लेकर जाना है। हमें दिल्ली को विकसित देश की आधुनिक राजधानी बनाना है जिस पर हर इंसान को गर्व हो।"

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी