लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal bail: अरविंद केजरीवाल की याचिका पर SC ने अपना आदेश रखा सुरक्षित, दी ये बड़ी दलीलें

By आकाश चौरसिया | Updated: September 5, 2024 16:22 IST

Arvind Kejriwal bail updates: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। दूसरी तरफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनकी न्यायिक हिरासत 11 सितंबर तक बढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देArvind Kejriwal bail updates: अरविंद केजरीवाल केस में SC ने अपना फैसला सुरक्षित रखाArvind Kejriwal bail updates: दूसरी तरफ दिल्ली HC ने 11 सितंबर तक बढ़ाई हिरासतArvind Kejriwal bail updates: केजरीवाल ने इसे ही सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

Arvind Kejriwal bail updates:सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा दाखिल याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। हालांकि, इसमें सीएम ने दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति मामले में जमानत की मांग कोर्ट से की थी। दूसरी तरफ दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उनकी न्यायिक हिरासत 11 सितंबर तक बढ़ा दी। केजरीवाल ने इसी फैसले को दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी, जिसने सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा था। 

केजरीवाल ने सीबीआई की ओर से की गई उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए देश की सबसे बड़ी अदालत से राहत की मांग की है, जिस पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने सुनवाई की। दोनों पक्षों की तरफ से दिनभर दलीलें पेश की गईं। सुप्रीम कोर्ट ने दो बार इस बात का जिक्र किया कि एक जमानत के मामले में बहुत समय लग गया। 

क्या हैं CBI के आरोप?-सीबीआई ने 30 जुलाई को चौथा आरोपपत्र दायर किया, जिसमें केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन, अमित अरोड़ा, विनोद चौहान, आशीष माथुर और पी. सारथ रेड्डी को मामले में आरोपी बनाया गया।-CBI के आरोप पत्र में कहा गया है कि केजरीवाल इस मामले में प्राथमिक साजिशकर्ताओं में से एक हैं और उनके साउथ ग्रुप के साथ संबंध थे, जिसमें के. कविता, राघव मगुंटा, अरुण पिल्लई, बुचीबाबू गोरांटला, पी. सरथ रेड्डी, अभिषेक बोइनपल्ली और बेनॉय बाबू शामिल हैं। -55 वर्षीय AAP नेता को पहली बार 21 मार्च को एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसके तुरंत बाद दिल्ली HC ने गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण के उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य को काफी हद तक अस्त-व्यस्त कर दिया और केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच चल रहे टकराव को और तेज कर दिया।-बाद में उन्हें 26 जून को दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट में सीबीआई द्वारा हिरासत में ले लिया गया और बाद में 29 जून को न्यायिक हिरासत में रखा गया।-हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 12 जुलाई को केजरीवाल को ईडी मामले में अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन वह सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के कारण तिहाड़ जेल में हैं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos