लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों के उत्पीड़न की शिकायतें पूरी तरह फर्जी, दिल्ली सरकार का उपराज्यपाल पर पलटवार, कहा- गंदी राजनीति कर रहे हैं

By अनिल शर्मा | Updated: May 21, 2023 12:20 IST

अधिकारियों के अनुसार, ‘आप’ सरकार के खिलाफ शिकायत करने वालों में पांच आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी-मुख्य सचिव नरेश कुमार, पूर्व सेवा सचिव आशीष मोरे, विशेष सचिव किन्नी सिंह एवं वाई वी वी जे राजशेखर और ऊर्जा सचिव शूरबीर सिंह शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपराज्यपाल ने दावा किया कि आठ अधिकारियों ने आप सरकार पर ‘घोर उत्पीड़न’ करने का आरोप लगाया है।दिल्ली की आप सरकार ने इसे फर्जी बताते हुए उपराज्यपाल पर पलटवार किया है।दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि ये शिकायतें पूरी तरह से फर्जी हैं।

नयी दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ अधिकारियों के कथित उत्पीड़न की शिकायतों को फर्जी करार दिया। उन्होंने रविवार कहा कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ‘गंदी राजनीति’ कर रहे हैं। गौरतलब है कि उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया था कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आठ अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी सरकार पर ‘घोर उत्पीड़न’ करने का आरोप लगाया है।

उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि इस साल की शुरुआत में दो शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जबकि छह शिकायतें 11 मई के बाद मिलीं। मालूम हो कि 11 मई को ही उच्चतम न्यायालय ने पुलिस, भूमि और सार्वजनिक व्यवस्था को छोड़कर सभी सेवा मामलों का नियंत्रण दिल्ली की निर्वाचित सरकार को दे दिया था।

दिल्ली सरकार ने एक बयान में कहा कि ये शिकायतें पूरी तरह से फर्जी हैं। उपराज्यपाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के जरिये उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ के आदेश को पलटने और न्यायपालिका पर किए गए सीधे हमले के खिलाफ हंगामे से ध्यान भटकाने के लिए गंदी राजनीति कर रहे हैं।

 अधिकारियों के अनुसार, ‘आप’ सरकार के खिलाफ शिकायत करने वालों में पांच आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी-मुख्य सचिव नरेश कुमार, पूर्व सेवा सचिव आशीष मोरे, विशेष सचिव किन्नी सिंह एवं वाई वी वी जे राजशेखर और ऊर्जा सचिव शूरबीर सिंह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा, आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी मधुर वर्मा, आईआरएस (भारतीय राजस्व सेवा) अधिकारी कुणाल कश्यप और तदर्थ दानिक्स अधिकारी अमिताभ जोशी ने भी दिल्ली सरकार के खिलाफ शिकायत की है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अरविंद केजरीवालविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील