अरुंधति रॉय की मां व प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का 89 की उम्र में निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 1, 2022 12:34 PM2022-09-01T12:34:25+5:302022-09-01T12:51:18+5:30

मैरी रॉय की कानूनी लड़ाई ने सीरियाई ईसाई महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिलाया था।

Arundhati Roy mother and eminent social activist Mary Roy dies at the age of 89 | अरुंधति रॉय की मां व प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का 89 की उम्र में निधन

अरुंधति रॉय की मां व प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का 89 की उम्र में निधन

Highlightsमैरी रॉय लेखिका और मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की मां थीं। मैरी रॉय कोट्टयम के समीप मशहूर पल्लीकूदम स्कूल की संस्थापक भी हैं।

कोट्टयम (केरल): प्रख्यात शिक्षाविद तथा सामाजिक कार्यकर्ता मैरी रॉय का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रॉय की कानूनी लड़ाई ने सीरियाई ईसाई महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबरी का अधिकार दिलाया था। लेखिका और मैन बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय की मां मैरी रॉय कोट्टयम के समीप मशहूर पल्लीकूदम स्कूल की संस्थापक भी हैं।

 1984 में उन्होंने 1916 के त्रावणकोर ईसाई उत्तराधिकार अधिनियम को चुनौती दी, जिसके तहत सीरियाई ईसाई समुदाय में बेटियां पैतृक संपत्ति के समान अधिकार की हकदार नहीं थी। 1986 में जब उनके पक्ष में फैसले आया तो वह ईसाई समुदाय के नेताओं और राजनेताओं के निशाने पर आ गईं।

मैरी रॉय का घर कॉर्पस क्रिस्टी स्कूल के परिसर में है जिसकी स्थापना उन्होंने कोट्टायम में की थी। वही राजनीति में भी रहीं। 80 की उम्र में उन्होंने आम आदमी पार्टी जॉइन किया था। आप में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा था कि "मैं राजनीति में एक विकल्प देखना चाहती हूं। अब तक, कांग्रेस, भाजपा और वामपंथी बदलाव लाने में विफल साबित हुए हैं।" 

 

Web Title: Arundhati Roy mother and eminent social activist Mary Roy dies at the age of 89

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे