Arunachal Pradesh Assembly Election 2024 Results: निर्वाचन आयोग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता में लौटी, 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीट पर जीत हासिल की।
02 Jun, 24 03:19 PM
02 Jun, 24 03:18 PM
02 Jun, 24 03:18 PM
02 Jun, 24 03:17 PM
02 Jun, 24 03:17 PM
02 Jun, 24 03:17 PM
02 Jun, 24 03:16 PM
02 Jun, 24 03:01 PM
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमार राय ने रविवार को नामची-सिंघीथांग निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीत लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की उम्मीदवार कृष्णा राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के उम्मीदवार बिमल राय को 5,302 मतों से हराया।
एसकेएम उम्मीदवार को 7,605 वोट मिले, जबकि एसडीएफ उम्मीदवार को 2,605 वोट मिले। ‘सिटिजन एक्सन पार्टी-सिक्किम’ के महेश राय को 136 और भारतीय जनता पार्टी की अरुणा मांगेर को 233 मत मिले। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32-सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया।
02 Jun, 24 02:58 PM
02 Jun, 24 02:55 PM
भाजपा और कांग्रेस की हार...
02 Jun, 24 02:44 PM
02 Jun, 24 02:34 PM
02 Jun, 24 02:29 PM
02 Jun, 24 02:29 PM
02 Jun, 24 02:27 PM
निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से कहा कि वह अपने उन दावों का विवरण साझा करें जिसमें कहा गया था कि गृह मंत्री ने मतों की गिनती से पहले 150 जिलाधिकारियों से बात की
02 Jun, 24 02:26 PM
02 Jun, 24 02:25 PM
02 Jun, 24 02:24 PM
02 Jun, 24 02:24 PM
02 Jun, 24 02:03 PM
02 Jun, 24 02:02 PM
02 Jun, 24 02:02 PM
02 Jun, 24 02:02 PM
02 Jun, 24 02:01 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है।
भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। भाजपा ने 50 सीट में से 34 सीट जीत ली है और वह दो पर आगे है।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू निर्विरोध जीतने वाले 10 उम्मीदवारों में से एक हैं। भाजपा ने 2019 में 41 सीट पर जीत हासिल की थी। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने चार सीट पर जीत हासिल की और वह एक सीट पर आगे है। पीपुल्स पार्टी ऑफ अरूणाचल ने दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की। इनके अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवारों से जीत हासिल की।
02 Jun, 24 02:00 PM
देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए जहां उनके कुछ दिनों तक ठहरने की संभावना है। नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर जनता दल (यूनाइटेड) के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि नीतीश कुमार अपनी नयी दिल्ली यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि वित्त आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल 10 जून को पटना आ सकता है और उसके साथ बिहार सरकार की राज्य के लिए विशेष दर्जा और विशेष पैकेज की मांग पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिहार के लिए केंद्रीय कोष में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग पर भी चर्चा हो सकती है।
02 Jun, 24 02:00 PM
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी और उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 21 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 10 अन्य सीट पर भी आगे है। तमांग ने रहेनोक सीट पर 7,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की।
वह सोरेंग चाकुंग निर्वाचन क्षेत्र में भी आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 2019 तक राज्य में लगातार 25 साल तक शासन करने वाले सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने महज एक सीट जीती है।
एसडीएफ अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए हैं। उन्होंने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
02 Jun, 24 01:59 PM
सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग विधानसभा सीट हार गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोकलोक-कामरंग सीट पर चामलिंग ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मत से हार गए।
अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। चामलिंग नामचेयबुंग विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 2,256 मत से हार गए। बसनेत को 7,195 और चामलिंग को 4,939 मत मिले। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 32 सदस्यीय विधानसभा में लगातार दूसरी बार हिमालयी राज्य की सत्ता में वापसी की।
02 Jun, 24 01:45 PM
कांग्रेस ने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) को रविवार को ‘फर्जी’ बताते हुए कहा कि यह चुनावों में धांधली को सही ठहराने के लिए ‘‘जानबूझकर किया गया प्रयास’’ और ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेले जा रहे ‘‘मनोवैज्ञानिक खेल’’ का हिस्सा है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘‘नयी सरकार’’ के 100 दिवसीय एजेंडे की समीक्षा करने के लिए एक लंबा विचार-मंथन सत्र आयोजित करने समेत कई बैठकों के लिए भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह नौकरशाही तथा प्रशासनिक तंत्र को एक संकेत भेजने के लिए ‘‘दबाव बनाने का तरीका’’ है कि वह सत्ता में लौट रहे हैं।
रमेश ने यहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) मुख्यालय में कहा, ‘‘यह सब दिमाग का खेल है - ‘मैं लौट रहा हूं, मैं फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहा हूं।’ वह नौकरशाही, देश के प्रशासनिक तंत्र को एक संकेत भेज रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि निष्पक्ष मतगणना की जिम्मेदारी संभालने वाले सिविल सेवक दबाव बनाने के इन हथकंड़ों से डरेंगे नहीं।’’ उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार शाम को आया एग्जिट पोल ‘‘पूरी तरह फर्जी’’ है और ‘‘उस व्यक्ति द्वारा गढ़ा गया है जिसका चार जून को सत्ता से बाहर होना तय है।’’
02 Jun, 24 01:43 PM
Sikkim Assembly Election Results 2024: सिक्किम में SKM सत्ता में लौटी, कौन हैं पार्टी प्रमुख प्रेम सिंह तमांग?...
02 Jun, 24 01:15 PM
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने रविवार को 'एग्जिट पोल' को ‘कॉरपोरेट खेल और फर्जीवाड़ा’ करार दिया और दावा किया कि 'एग्जिट पोल' जारी करने वाली मीडिया कंपनियों पर दबाव था। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान संजय राउत ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) 543 सदस्यीय सदन (लोकसभा) में 295 से 310 सीट जीतेगा और सरकार बनाएगा।
राउत ने यह भी कहा कि उन्हें 'एग्जिट पोल' की जरूरत नहीं है क्योंकि वे धरातल पर काम करते हैं और मूक लहर से परिचित हैं। शनिवार को जारी हुए ‘एग्जिट पोल’ में अनुमान जताया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे।
इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राउत ने दावा किया, ‘‘इन मीडिया कंपनियों पर बहुत दबाव है। ‘एग्जिट पोल’ की कवायद कॉरपोरेट खेल और फर्डीवाड़ा है।’’
उन्होंने पूछा,‘‘क्या ये कंपनियां मुफ्त में ‘एग्जिट पोल’ करती हैं।’’ शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' 295 से 310 सीट जीतेगा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी गठबंधन कुल 48 में से 35 से अधिक सीट जीतेगा।
महा विकास आघाडी गठबंधन में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस तथा शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना 2019 के लोकसभा चुनाव में 18 सीट पर जीतने के आंकड़े को बरकरार रखेगी और कांग्रेस तथा राकांपा (एसपी) भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘राकांपा (एसपी) नेता और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले बारामती में डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत दर्ज करेंगी एवं कांग्रेस अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।’’ राउत ने दावा किया, ‘‘विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उत्तर प्रदेश में 35 सीट (80 में से) जीतेगा और राष्ट्रीय जनता दल को बिहार में 16 सीट (40 में से) पर जीत हासिल होगी।’’
02 Jun, 24 01:11 PM
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) रविवार को लगातार दूसरी बार सिक्किम में सत्ता में लौटी। उसने 32 सदस्यीय विधानसभा में 19 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाला एसकेएम 12 अन्य सीट पर भी आगे है। सिक्किम में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
02 Jun, 24 01:11 PM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में लौट आई। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मतगणना जारी है।
भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली है। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। भाजपा ने 50 सीट में से 23 सीट जीत ली है और वह 12 पर आगे है।
02 Jun, 24 12:57 PM
प्रचंड जीत की ओर भाजपा...
02 Jun, 24 12:26 PM
सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पी एस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि तमांग को 10,094 मत मिले, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,050 मत मिले। सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई।
02 Jun, 24 11:54 AM
सिक्किम के मुख्मयंत्री और एसकेएम सुप्रीमो पी एस तमांग ने रहेनोक विधानसभा सीट से एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराया
02 Jun, 24 11:33 AM
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) के समदुप लेप्चा ने रविवार को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के हिशे लाचुंगपा को 851 मतों से हराकर लाचेन मंगन विधानसभा सीट जीत ली है।
सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह छह बजे मतगणना शुरू हुई। लेप्चा को 3,929 जबकि हिशे को 3,078 मत मिले।
02 Jun, 24 11:29 AM
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले ही दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब सात बैठकें करेंगे और इस दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और देश भर में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने यह भी बताया कि इन बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नयी सरकार के 100 दिन के कार्यक्रम के एजेंडे की समीक्षा के लिए एक लंबे मंथन सत्र में भी भाग लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहली बैठक में प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे।
इसके बाद वह देश में भीषण गर्मी और लू की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री की ये बैठकें लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले दिन हो रही है। मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश ‘एक्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) फिर से सत्ता में वापसी कर सकता है।
02 Jun, 24 11:18 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के दौरान बोरदुरिया-बोगापानी और चंगलंग दक्षिण सीट पर जीत हासिल कर ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
आयोग ने बताया कि भाजपा के वांगलिंग लोवांगडोंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के जोवांग होसाई को 1,452 मत के अंतर से हराकर बोरदुरिया-बोगापानी सीट रविवार को जीत ली। लोवांगडोंग ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर यह सीट जीती थी।
वह चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। भारत के निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार हमजोंग तांगहा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी के टिम्पू न्गेमू को 1,482 मत के अंतर से हराकर चंगलंग दक्षिण सीट जीत ली।
अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था।
02 Jun, 24 10:52 AM
निर्दलीय ने भाजपा को हराया...
02 Jun, 24 10:44 AM
02 Jun, 24 10:44 AM
02 Jun, 24 10:43 AM
02 Jun, 24 10:43 AM
02 Jun, 24 10:43 AM
02 Jun, 24 10:31 AM
02 Jun, 24 10:30 AM
02 Jun, 24 10:30 AM
02 Jun, 24 10:30 AM
02 Jun, 24 09:35 AM
सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों के अनुसार सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) 29 सीट पर आगे है, जबकि सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर रविवार को उपलब्ध शुरुआती रुझानों में यह जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह छह बजे मतगणना शुरू हो गई। राज्य के सभी छह जिलों में एक-एक स्थान पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान के अनुसार, रेनॉक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री और एसकेएम उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल से करीब 4,830 मत से आगे हैं वहीं वह सोरेंग चाकुंग विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार ए डी सुब्बा से 2,052 मत से आगे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री और एसडीएफ सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग नामचेयबुंग सीट पर एसकेएम उम्मीदवार राजू बसनेत से 546 मतों से पीछे हैं। चामलिंग पोकलोक-कामरंग विधानसभा क्षेत्र में भी एसकेएम के भोजराज राय से 1,057 मतों से पीछे हैं।
भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और एसडीएफ उम्मीदवार बाईचुंग भूटिया, बरफंग विधानसभा सीट पर एसकेएम उम्मीदवार एवं अपने प्रतिद्वंद्वी रिक्सल दोरजी भूटिया से 2,872 मत से पीछे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा ‘अपर बुरटुक’ विधानसभा क्षेत्र में एसकेएम उम्मीदवार काला राय से 1,543 मत से पीछे हैं।
02 Jun, 24 09:32 AM
अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 19 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) छह सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।
भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था। ‘पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल’ (पीपीए) दो, ‘राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी’ (राकांपा) दो, कांग्रेस एक और निर्दलीय उम्मीदवार दो सीट पर आगे हैं। राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया।
02 Jun, 24 09:27 AM
02 Jun, 24 09:26 AM
02 Jun, 24 09:26 AM
02 Jun, 24 09:25 AM
02 Jun, 24 09:25 AM
02 Jun, 24 08:34 AM
अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के शुरुआती रुझान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ये डाक मतपत्रों की गिनती से उपलब्ध शुरुआती रुझान हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के त्सेतन चोम्बे की कलाकतांग निर्वाचन क्षेत्र में आगे हैं जबकि एनपीपी प्रत्याशी येशी त्सेवांग और निर्दलीय उम्मीदवार तेनजिन निमा ग्लो क्रमश: दिरांग और थ्रिजिनो-बड़ागांव में आगे हैं। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।
अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान एक साथ हुआ था। इस पूर्वोत्तर राज्य में 50 विधानसभा सीट पर मतगणना सुबह छह बजे शुरू हुई। राज्यभर में बारिश के बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों समर्थकों को मतगणना केंद्रों के समीप खड़े हुए देखा गया।
02 Jun, 24 08:13 AM
02 Jun, 24 08:13 AM
02 Jun, 24 08:12 AM
02 Jun, 24 08:12 AM
02 Jun, 24 07:52 AM
02 Jun, 24 07:52 AM
02 Jun, 24 07:24 AM
02 Jun, 24 07:18 AM
02 Jun, 24 07:18 AM
02 Jun, 24 07:05 AM
02 Jun, 24 07:04 AM
02 Jun, 24 07:04 AM
02 Jun, 24 07:04 AM
02 Jun, 24 07:04 AM
02 Jun, 24 07:03 AM
02 Jun, 24 07:03 AM
02 Jun, 24 06:44 AM
02 Jun, 24 06:44 AM
02 Jun, 24 06:43 AM
02 Jun, 24 06:43 AM
02 Jun, 24 06:43 AM
02 Jun, 24 06:42 AM
02 Jun, 24 06:42 AM
02 Jun, 24 06:41 AM
02 Jun, 24 06:40 AM
02 Jun, 24 06:40 AM
02 Jun, 24 06:39 AM
02 Jun, 24 06:19 AM
02 Jun, 24 06:18 AM
02 Jun, 24 06:18 AM