लाइव न्यूज़ :

गर्भवती महिला को अपने हेलीकॉप्टर में अस्पताल लेकर गए अरुणाचल के राज्यपाल

By भाषा | Updated: November 30, 2018 00:19 IST

राजभवन के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तवांग में बुधवार को आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू और स्थानीय विधायक के बीच बातचीत सुनी।

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) बीडी मिश्रा एक गर्भवती महिला को अपने हेलीकॉप्टर से तवांग से ईटानगर लेकर आए ताकि उसे वक्त पर डॉक्टरी सहायता उपलब्ध हो सके।

राजभवन के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तवांग में बुधवार को आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पेमा खांडू और स्थानीय विधायक के बीच बातचीत सुनी।

विधायक खांडू को बता रहे थे कि एक गर्भवती महिला की हालत नाजुक है लेकिन तवांग और गुवाहाटी के बीच अगले तीन दिनों तक कोई हेलीकॉप्टर सेवा नहीं है। इतना सुनते ही राज्यपाल मिश्रा ने कहा कि वह अपने हेलीकॉप्टर से महिला और उसके पति को साथ ले जाएंगे। दंपति के लिए हेलीकॉप्टर में जगह बनाने की खातिर राज्यपाल ने अपने दो अधिकारियों को तवांग में ही छोड़ने का फैसला लिया।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ, मिश्रा का हेलीकॉप्टर असम के तेजपुर में ईंधन भरने के लिए उतरा। वहां पायलट ने देखा कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आ गई है और अब वह उड़ान नहीं भर सकता है।

महिला की हालत से परेशान राज्यपाल ने तेजपुर स्थित वायुसेना बेस के कमांडिंग अफसर से दूसरा हेलीकॉप्टर मांगा और महिला तथा उसके पति को रवाना किया। वह खुद बाद में दूसरे हेलीकॉप्टर से गए।

इतना ही नहीं मिश्रा ने सुनिश्चित किया कि ईटानगर में राजभवन के हेलीपैड पर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ एम्बुलेंस मौजूद रहे ताकि महिला को कोई कष्ट ना हो।

राज्यपाल ने बाद में महिला और बिल्कुल स्वस्थ पैदा हुए बच्चे को शुभकामनाएं और शुभाशीष दिए।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत