लाइव न्यूज़ :

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद AIIMS से घर लौटे जेटली, सोशल मीडिया पर ऐसे जताया आभार  

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 4, 2018 16:48 IST

पैंसठ साल के अरुण जेटली 12 मई को अस्पताल में भर्ती हुए और 14 मई को गुर्दा बदलने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 04 जूनः केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली गुर्दा प्रतिरोपण के कारण तीन सप्ताह तक यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रहने के बाद घर वापस आ गए हैं। जेटली ने ट्वीटर पर एक संदेश मे अस्पताल के डाक्टरों, नर्स और उन लोगों का आभार जताया जिन्होंने वहां उनकी देखभाल की। पैंसठ साल के जेटली 12 मई को अस्पताल में भर्ती हुए और 14 मई को गुर्दा बदलने के लिए उनका ऑपरेशन किया गया। उसके बाद उन्हें संक्रमण से बचाने के लिये अलग वार्ड में रखा गया।

अस्पताल से ही उन्होंने मोदी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर अपने फेसबुक पृष्ठ पर एक आलेख लिखा। जेटली ने ट्विटर पर लिखा है, 'घर आकर खुश हूं। मैं डाक्टरों, नर्सों और चिकित्सा सहायकों का आभार जताता हूं जिन्होंने तीन सप्ताह मेरी देखभाल की। मैं सभी शुभेच्छुओं, सहयोगियों तथा मित्रों को धन्यवाद देता हूं जो चिंतित थे और मेरे स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना कर रहे थे।'जेटली की अनुपस्थिति में रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में ट्विटर के माध्यम से छह अप्रैल को जानकारी दी थी। एक महीने वह डायलिसिस पर रहे। उसके बाद उनका गुर्दा प्रतिरोपण किया गया।

आपको बता दें, केंद्रीय मंत्री जेटली के किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन करने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर बुलाए गए थे। इनमें अपोलो हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संदीप गुलेरिया भी शामिल थे। वे एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया के भाई और जेटली के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। अरुण जेटली ने 6 अप्रैल को ट्वीट कर अपनी बीमारी के बारे में बताया था। जेटली ने अपनी बीमारी की वजह से  10वीं भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता यात्रा भी रद्द कर दी थी। (खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :अरुण जेटलीएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल