लाइव न्यूज़ :

सीबीआई में संघर्ष पर सरकार की पहली प्रतिक्रिया, जेटली बोले- जांच का मजाक नहीं बनने देंगे

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 24, 2018 12:45 IST

सीबीआई के दो वरिष्ठ अधिकारियों के ऊपर घूस और अनियमितता के आरोप लगने के बाद केंद्र सरकार ने पहली प्रतिक्रिया दी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले पर सफाई भी दी।

Open in App

सीबीआई के दो वरिष्ठ अधिकारियों के ऊपर घूस और अनियमितता के आरोप लगने के बाद केंद्र सरकार ने पहली प्रतिक्रिया दी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेजे जाने के फैसले पर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जेटली ने कहा, 'सीबीआई के दो सबसे बड़े अधिकारियों पर आरोप हैं। अब इसकी जांच कौन करेगा। ये सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। सरकार उसकी जांच नहीं कर सकती। सीबीआई एक्ट के मुताबिक सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) के पास जांच का अधिकार है। सीवीसी के पास ही उन आरोपों की जानकारी है।'

जेटली ने कहा, 'सीवीसी ने सिफारिश की थी कि इन आरोपों की जांच ये अधिकारी नहीं कर सकते हैं और ना ही उनकी देखरेख में हो सकती है। इसलिए जबतक इस केस की जांच होगी इन्हें उस दौरान छुट्टी पर भेज दिया जाए। और इस मामले में एक एसआईटी का गठन किया जाए जो इनके अंडर काम ना करती हो। सरकार ने सीवीसी की सिफारिश पर ही अधिकारियों को छुट्टी पर भेजने का फैसला लिया है।'

जेटली ने कहा, 'विपक्ष में जो इस आदेश पर सवाल उठा रहे हैं उनसे कहना है कि क्या जिस पर आरोप हैं उन्हीं से जांच करने दिया जा सकता था। मैं विपक्षी दलों की बात को बकवास मानता हूं। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय जांच एजेंसी की अखंडता बरकरार रहेगी। अगर वो निर्दोष पाए जाते हैं तो उनकी वापसी होगी।'

यह भी पढ़ेंः- सीबीआई में संघर्षः छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आलोक वर्मा, सरकार के आदेश पर सवाल

इससे पहले केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए घूसकांड में आरोपी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के दोनों शीर्ष अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया। यह फैसला सीबीआई के अधिकारियों के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आने के बाद लिया गया।

सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने एक दूसरे पर रिश्वतखोरी और अनियमितता के गंभार आरोप लगाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सख्त कदम उठाया है। इस मामले से जुड़े सभी जांच अधिकारियों को हटा दिया गया है। नागेश्वर राव को सीबाआई का नया अंतरिम निदेशक बनाया गया है।

टॅग्स :सीबीआईअरुण जेटलीराकेश अस्थानाआलोक वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी