लाइव न्यूज़ :

डूबते राजवंश को बचाने के लिए कांग्रेस और कितने झूठ बोलेगी: अरुण जेटली

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2019 18:09 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की राफेल से संबंधित रिपोर्ट को 'चौकीदार ऑडिटर जनरल' की रिपोर्ट करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी का बिना नाम लिए जेटली ने लिखा है, ''सबसे बड़ी दुख की बात ये है कि भारत की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी वंशवाद के चुंगल में फंस गई है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी कैग राजीव महर्षि को लेकर हितों के टकराव का आरोप लगाया था।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की राफेल से संबंधित रिपोर्ट को 'चौकीदार ऑडिटर जनरल' की रिपोर्ट करार दिया है। इस आरोप के बाद केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली ने ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। अरुण जेटली ने ब्लॉग का शीर्षक लिखा है, ''आखिर एक डूबते राजवंश को बचाने के लिए इन लोगों को और कितने झूठ बोलने पड़ेंगे।'' 

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ''पूरे विश्व में ज्यादातर लोकतंत्रों में जो लोग भी झूठ का सहारा लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, वे लोग अंत वक्त में खुद ही सामाजिक गतिविधियों से गायब हो जाते हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि सामाजिक और आर्थिक परिवेशों में भारत में भी एक दिन ऐसा ही होगा।''

ब्लॉग के दूसरे पैराग्राफ में जेटली लिखते हैं, ''इस मॉर्डन वर्ल्ड में जितने भी राजनीतिक वंश हैं, उनकी अपनी मर्यादाएं भी हैं। आज की महत्वाकंक्षी समाज इस तरह की व्यवस्था को बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है। आज के समाज में रहने वाले लोद जवाबदेही और काम करने वाले लोगों पर भरोसा करते हैं।''

कांग्रेस पार्टी का बिना नाम लिए जेटली ने लिखा है, ''सबसे बड़ी दुख की बात ये है कि भारत की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी वंशवाद के चुंगल में फंस गई है। उनके पार्टी के नेताओं में इतनी भी हिम्मत नहीं है कि वे इस वंशवाद के बारे में किसी को सही या गलत बता सके। हमारे देश में इस ट्रेंड की शुरुआत 1970 में हुई थी। देश में आपतकाल के बाद से ही ऐसा चला आ रहा है। इस गुलाम वाली मानसिकता ने उन्हें एक ही वंश और एक परिवार की बात मानने की आदत हो गई है, और जब यही परिवार झूठ बोलता है तो बाकी के सारे नेता भी इनके राग में राग मिलाने लगते हैं।"

अरुण जेटली का ब्लॉग 

राहुल गांधी का दावा- कैग रिपोर्ट ''चौकीदार ऑडिटर जनरल'' की रिपोर्ट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की राफेल से संबंधित रिपोर्ट को 'चौकीदार ऑडिटर जनरल' की रिपोर्ट करार दिया है। नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि मौजूदा कैग राजीव महर्षि से सही रिपोर्ट की उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि वह इस रक्षा सौदे का हिस्सा रहे हैं।

कैग की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ''यह ‘चौकीदार ऑडिटर जनरल’ की रिपोर्ट है। यह नरेंद्र मोदी की रिपोर्ट है। रिपोर्ट चौकीदार के द्वारा और चौकीदार के लिए लिख्री गई है।'' 

उन्होंने कहा, ''राफेल मामले में बहुत सारे साक्ष्य सामने आए हैं। हमारा यह कहना है कि जो कैग हैं वो इस रक्षा सौदे से जुड़े फैसले में शामिल रहे हैं। ऐसे में वह सही रिपोर्ट नहीं दे सकते।'' पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा था, "इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच बहुत आवश्यक है और अगर इन सारे तथ्यों को संज्ञान में नहीं लिया जाता है ,जो अखबार के माध्यम से पिछले 6-8 महीनों में सार्वजनिक हुए हैं, तो उस रिपोर्ट का बिल्कुल कोई महत्व नहीं होगा।'' इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने भी महर्षि को लेकर हितों के टकराव का आरोप लगाया था।

टॅग्स :अरुण जेटलीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राफेल सौदाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे