लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पर्यटन विकास प्राधिकरण की बस दो यात्रियों के साथ दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम से लाहौर रवाना

By भाषा | Updated: August 10, 2019 12:45 IST

लाहौर से दिल्ली आ रही डीटीसी की बस में तीन यात्री सवार हैं।’’ उन्होंने कहा कि पीटीडीसी ने सेवा को निलंबित करने के संबंध में डीटीसी को फोन पर सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘पीटीडीसी से औपचारिक तौर पर एक पत्र आज मिलेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान पर्यटन विकास प्राधिकरण (पीटीडीसी) की बसें हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दिल्ली से लाहौर रवाना होती हैं। पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों का दर्जा कम करने के फैसले के बाद समझौता एक्सप्रेस को भी निलंबित कर दिया था। 

दिल्ली के अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से पीटीडीसी की एक बस दो यात्रियों के साथ शनिवार सुबह लाहौर के लिए रवाना हुई। बस ऐसे वक्त में रवाना हुई है जब पाकिस्तान सरकार ने दिल्ली-लाहौर बस सेवा को निलंबित करने के फैसले की घोषणा की है।

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच मैत्री बस सेवा निलंबित कर दी है। यह बस सेवा फरवरी 1999 में शुरू हुई थी लेकिन 2001 में संसद हमले के बाद यह निलंबित कर दी गई थी।

फिर जुलाई 2003 को इस बस सेवा को बहाल किया गया। दिल्ली परिवहन प्राधिकरण (डीटीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान पर्यटन विकास प्राधिकरण (पीटीडीसी) की बस दो यात्रियों को लेकर अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से सुबह छह बजे लाहौर के लिए रवाना हुई।

वहीं, लाहौर से दिल्ली आ रही डीटीसी की बस में तीन यात्री सवार हैं।’’ उन्होंने कहा कि पीटीडीसी ने सेवा को निलंबित करने के संबंध में डीटीसी को फोन पर सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘पीटीडीसी से औपचारिक तौर पर एक पत्र आज मिलेगा।’’

इस साल फरवरी में पुलवामा आतंकवादी हमले और बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद द्विपक्षीय संबंध बिगड़ने पर यात्रियों की बेहद कम संख्या के बावजूद यह बस सेवा जारी थी। लाहौर-दिल्ली बस सेवा दिल्ली गेट के समीप अंबेडकर स्टेडियम टर्मिनल से चलती है।

डीटीसी की बसें हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को और पाकिस्तान पर्यटन विकास प्राधिकरण (पीटीडीसी) की बसें हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को दिल्ली से लाहौर रवाना होती हैं। वापसी में डीटीसी की बसें हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को लाहौर से रवाना होती हैं जबकि पीटीडीसी की बसें हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होती हैं।

इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह राजस्थान से सटी सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को निलंबित कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान ने द्विपक्षीय संबंधों का दर्जा कम करने के फैसले के बाद समझौता एक्सप्रेस को भी निलंबित कर दिया था। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है