लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: प्रियंका गांधी ने प्लेन में राहुल से बात करती महिला का वीडियो किया शेयर, कश्मीर को लेकर विरोधियों पर निकाला गुस्सा

By भाषा | Updated: August 25, 2019 14:58 IST

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को संशोधित किए जाने के मोदी सरकार फैसले पर एकबार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें एक महिला प्लेन में राहुल गांधी से अपनी समस्याएं बताते हुए दिख रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कहा, ''लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त करने से अधिक ‘राजनीतिक’ और‘राष्ट्र-विरोधी’ कुछ नहीं ।''प्रियंका ने एक वीडिया साझा कर कहा, ‘‘यह आखिर कब तक चलेगा? यह उन लाखों लोगों में से एक हैं जिनकी आवाज को ‘‘राष्ट्रवाद’’ के नाम पर दबाया जा रहा है।’'

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने विपक्ष पर जम्मू-कश्मीर मामले का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने का आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त करने से अधिक ‘‘राजनीतिक’’ और ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ कुछ नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाना बंद नहीं करेगी। अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने के बाद कश्मीर घाटी की स्थिति का जायजा लेने के लिए गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को राज्य प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी, इसके बाद प्रतिनिधिमंडल को वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

प्रियंका ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें एक महिला श्रीनगर से उड़ान भरने वाले विमान में राहुल गांधी को परिवार और प्रियजनों को होने वाली परेशानियां बताती दिखाई दे रही है।

उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘ यह आखिर कब तक चलेगा? यह उन लाखों लोगों में से एक हैं जिनकी आवाज को ‘‘राष्ट्रवाद’’ के नाम पर दबाया जा रहा है।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘ वह जो विपक्ष पर मामले का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने का अरोप लगाते हैं। कश्मीर में लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त करने से अधिक ‘‘राजनीतिक’’ और ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ कुछ नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके खिलाफ आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है, हम यह करना बंद नहीं करेंगे।’’ केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाने का फैसला किया था।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बयान जारी कर विपक्ष के नेताओं से कहा था कि वह घाटी का दौरा नहीं करें क्योंकि इससे क्षेत्र में वापस लौट रही शांति और सामान्य जन जीवन में बाधा आएगी।

विपक्षी दलों को घाटी नहीं जाने देने के प्रशासन के निर्णय के बारे में पूछे जाने पर जम्मू कश्मीर के प्रधान सचिव रोहित कंसल ने संवाददाताओं से शनिवार शाम को कहा कि ऐसे समय में शांति तथा कानून व्यवस्था कायम रखना एक प्राथमिकता है जब सीमा पार से आतंकवाद का खतरा बना हुआ है। कंसल ने कहा, ‘‘उनसे घाटी का दौरा नहीं करने का अनुरोध किया गया था।’’

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)प्रियंका गांधीजम्मू कश्मीरमोदी सरकारनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस