लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः पाक पीएम इमरान खान ने कहा- भारत से बात करने का कोई मतलब नहीं

By भाषा | Updated: August 22, 2019 21:02 IST

भारत ने इमरान के इस दावे को खारिज कर दिया। इस महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद भारत की आलोचना के लिये एक कदम आगे बढ़ते हुए खान ने समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' से कहा कि उन्हें दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ने का डर है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने खान के आरोपों को खारिज कर दिया।श्रृंगला न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय बोर्ड से मिलने गए थे।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अब उनका देश भारत के साथ वार्ता करने का इच्छुक नहीं है क्योंकि वह शांति वार्ता की पेशकश कई बार ठुकरा चुका है।

हालांकि भारत ने इमरान के इस दावे को खारिज कर दिया। इस महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के बाद भारत की आलोचना के लिये एक कदम आगे बढ़ते हुए खान ने समाचार पत्र 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' से कहा कि उन्हें दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच सैन्य तनाव बढ़ने का डर है।

खान ने कहा, " उनसे (भारत से) बात करने का कोई मतलब नहीं है। मेरा मतलब है, मैंने हर तरह से बात कर ली। दुर्भाग्यवश, अब मैं जब पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे लगता है कि मेरी ओर से शांति और संवाद के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों को उन्होंने तुष्टीकरण के रूप में लिया।"

उन्होंने कहा, "हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते।" वहीं, अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने खान के आरोपों को खारिज कर दिया। श्रृंगला न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय बोर्ड से मिलने गए थे। उन्होंने कहा, "हमारा अनुभव है कि हमने जब भी शांति की पहल की, यह हमारे लिये बुरी साबित हुई।"

श्रृंगला ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय, अपरिवर्तनीय और सत्यापित कार्रवाई करेगा।" भारत ने जनवरी 2016 में पठानकोट में वायुसेना अड्डे पर पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के हमले के बाद से वार्ता रोक रखी है। भारत का कहना है कि वार्ता और आतंकवाद दोनों एक साथ नहीं चल सकते। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं