लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः लाल चौक पर कुछ दुकानदारों ने दुकानें लगाईं, कोई पाबंदी नहीं, कश्मीर में लगातार 52वें दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 15:13 IST

अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों में कक्षाएं नहीं चल रही हैं। स्कूल खोलने के राज्य सरकार के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे क्योंकि अभिभावक बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें घर से निकलने नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मोबाइल सेवाएं आज भी ठप रहीं। केवल हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में मोबाइल सेवाएं चालू रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहीं। उनके मुताबिक अधिकारी उचित समय पर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने पर विचार करेंगे।राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा घाटी में हिंसा भड़काने के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल किये जाने की आशंकाएं हैं।

जम्मू-कश्मीर को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को समाप्त किये जाने के बाद बुधवार को लगातार 52वें दिन कश्मीर घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और सार्वजनिक परिवहन के साधन सड़कों पर नहीं दिखाई दिये।

मुख्य बाजार और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, यहां टीआरसी चौक-लाल चौक पर कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाईं। अधिकारियों के मुताबिक शहर के कुछ इलाकों में निजी कैब और ऑटो रिक्शा चलते हुए दिखाई दिये। निजी वाहन भी बिना अवरोध के चल रहे थे।

अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों में कक्षाएं नहीं चल रही हैं। स्कूल खोलने के राज्य सरकार के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे क्योंकि अभिभावक बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें घर से निकलने नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मोबाइल सेवाएं आज भी ठप रहीं। केवल हंदवाड़ा और कुपवाड़ा में मोबाइल सेवाएं चालू रहीं।

घाटी में इंटरनेट सेवाएं भी बंद रहीं। उनके मुताबिक अधिकारी उचित समय पर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा घाटी में हिंसा भड़काने के लिए मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल किये जाने की आशंकाएं हैं।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी में कहीं किसी तरह की पाबंदी नहीं है, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं। कश्मीर में सबसे पहले पांच अगस्त को पाबंदियां लागू की गयी थीं जब केंद्र ने संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने तथा राज्य को दो केंद्रशासित क्षेत्रों में बांटने की घोषणा की थी। घाटी में विभिन्न इलाकों से चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटाई जा रही हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पाकिस्तानमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह