लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन ने लिखा था राजीव गांधी को पत्र, बीजेपी नेता अमित मालवीय का ट्वीट हुआ वायरल

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 4, 2019 21:09 IST

Article 370: जगमोहन को कश्मीर मामलों पर सख्त रूख के लिये जाना जाता है। वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत राजग की पहली सरकार में भी मंत्री रहे थे। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन का पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लिखे हुए पत्र की एक खबर ट्वीट किया, जिसमें आर्टिकल 370 को लेकर उन्होंने जिक्र किया था। मालवीय का यह ट्वीट वायरल हो गया।

दरअसल, अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर जगमोहन द्वारा अप्रैल 1990 में राजीव गांधी को लिखा गया पत्र. कई बातों के अलावा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कुल मानसिक आत्मसमर्पण किया और अनुच्छेद 370 गरीबों की खाल खींचता है, परजीवियों की मदद करता है।' अमित मालवीय के इस ट्वीट पर कई लोगों ने उनकी खिंचाई कर दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'कहाँ से झूठी खबर ले आए? वीपी सिंह की सरकार थी जिसे भाजपा समर्थन दे रही थी। जगमोहन भी भाजपा में थे। जगमोहन ने ही काश्मीरी पंडितों को विस्थापित किया। काश्मीर में भी भाजपा समर्थित सरकार थी।' जगमोहन को कश्मीर मामलों पर सख्त रूख के लिये जाना जाता है। वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत राजग की पहली सरकार में भी मंत्री रहे थे। 

दरअसल, बीते दिन ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जगमोहन से मुलाकात की। यह मुलाकात जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के समाप्त करने के केंद्र के कदम के बाद समाज के प्रबुद्ध लोगों से मिलने के 'सम्पर्क एवं जन जागरण अभियान' की पहल के तहत हुई। 

बीजेपी ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के समाप्त करने के निर्णय के लिये समर्थन जुटाने की पहल के तहत महीने भर का सम्पर्क अभियान शुरू किया है। इस कवायद के तहत पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता देशभर में बैठक कर रहे हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीरराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया