लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः जम्मू में सेना तैनात, गृह मंत्रालय ने राज्यों, केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा- सुरक्षा बलों को अधिकतम सतर्क रहने को कहें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 16:28 IST

सभी शैक्षाणिक संस्थानों को भी बंद करने का आदेश दिया गया था। शहर में सड़कें सुनसान हैं और दुकानें तथा कारोबारी प्रतिष्ठान बंद पड़े हैं । मुख्य सड़कें भी बंद हैं। जरूरतमंद लोगों को समुचित जांच और जामातलाशी के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। जम्मू क्षेत्र में तड़के मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गयी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने राज्य सरकारों को उनके राज्यों में रहने वाले जम्मू कश्मीर के निवासियों और छात्रों का ‘‘विशेष ध्यान’’ रखने के लिए कहा है।अधिकारी ने बताया कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात बरतते हुए सैन्यकर्मियों की तैनाती की गयी है।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को केंद्र द्वारा खत्म किए जाने के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को जम्मू शहर में सेना की छह टुकड़ी को तैनात किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में एहतियात बरतते हुए सैन्यकर्मियों की तैनाती की गयी है। अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के वास्ते नागरिक प्रशासन की मदद के लिए जम्मू में सेना के टाइगर डिवीजन की छह टुकड़ी की तैनाती की गयी है।

उन्होंने बताया कि समूचे जम्मू क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है । पुलिस की मदद के लिए समूचे जम्मू क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तैनात किया गया और उपायुक्तों द्वारा जारी निषेधाज्ञा सख्ती से लागू की गयी है।

सभी शैक्षाणिक संस्थानों को भी बंद करने का आदेश दिया गया था। शहर में सड़कें सुनसान हैं और दुकानें तथा कारोबारी प्रतिष्ठान बंद पड़े हैं । मुख्य सड़कें भी बंद हैं। जरूरतमंद लोगों को समुचित जांच और जामातलाशी के बाद ही आवाजाही की अनुमति दी जा रही है। जम्मू क्षेत्र में तड़के मोबाइल इंटरनेट सेवा रोक दी गयी थी। 

केंद्र ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित फैसलों के बाद सुरक्षा के किसी भी उल्लंघन को रोकने के वास्ते राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से बोला है कि वे सुरक्षा बलों को ‘‘अधिकतम सतर्क’’ रहने को कहें। गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक परिपत्र में कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समग्र राष्ट्रीय हित में और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर से संबंधित आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

यह आवश्यक है कि असामाजिक तत्वों को देश के किसी भी हिस्से में सुरक्षा, शांति और जन सद्भाव के माहौल को खराब करने की अनुमति नहीं दी जाये।’’ इसमें सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सुरक्षा व्यवस्था के किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को ‘‘अधिकतम सतर्क’’ रहने का निर्देश जारी करने को कहा गया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘यह अनुरोध किया जाता है कि देश के सभी हिस्सों में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा सकते हैं और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है।’’

सरकार ने राज्य सरकारों को उनके राज्यों में रहने वाले जम्मू कश्मीर के निवासियों और छात्रों का ‘‘विशेष ध्यान’’ रखने के लिए कहा है। इसमें कहा गया है कि हिंसा और सांप्रदायिक तनाव को भड़काने और शांति के माहौल को बाधित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रचारित झूठे, असत्यापित समाचार, अफवाहें और अनैतिक संदेशों के खिलाफ निगरानी रखने के लिए कानून लागू करने वाली एजेंसियों को उचित निर्देश जारी किये जाने चाहिए। 

 

टॅग्स :धारा ३७०मोदी सरकारआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब