लाइव न्यूज़ :

Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024 Prize Money: गोल्ड पर थ्रो और करोड़ों की बारिश, जानिए नदीम और नीरज को कितने रुपये मिले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2024 20:56 IST

Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024 Prize Money:  रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ओलंपिक प्रदर्शन का सीधा प्रसारण देखा।

Open in App
ठळक मुद्देArshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024 Prize Money: स्वर्ण विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है।  Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024 Prize Money: रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए नहीं कोई राशि नहीं है।Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024 Prize Money: गृहनगर खानेवाल में एक स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी।

Arshad Nadeem-Neeraj Chopra Olympics 2024 Prize Money: 2020 टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को मात देकर अरशद नदीम (Arshad Nadeem Prize Money) ने इतिहास रच दिया। इन खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है। चोपड़ा ने रजत पदक जीता तो भारतीय खेल प्रशंसकों को खुशी का क्षण तो मिला, लेकिन थोड़ी निराशा भी हुई। नदीम ने 92.97 मीटर थ्रो करके सभी को चौंका दिया और ओलंपिक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। 32 साल की अवधि के बाद पाकिस्तान को ओलंपिक में पदक दिलाने में मदद की।

नदीम को 50000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिली। पाकिस्तानी रुपये के अनुसार एक करोड़ 40 लाख के बराबर है। आपको बता दें कि नीरज चोपड़ा को कोई पुरस्कार राशि नहीं मिली है। नदीम को 50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी, जो 41,98,500 भारतीय रुपये के बराबर है।

पेरिस में 48 एथलेटिक्स स्पर्धाओं में से प्रत्येक में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीटों को 50,000 अमेरिकी डॉलर से पुरस्कृत करने के लिए किया जाएगा। विश्व एथलेटिक्स ने केवल स्वर्ण विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की है। रजत और कांस्य पदक विजेताओं के लिए नहीं कोई राशि नहीं है।

पाकिस्तान का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने के कुछ घंटों बाद सिंध सरकार और गवर्नर कामरान टेसोरी ने एथलीट के लिए 51 मिलियन रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। सिंध के गवर्नर ने अरशद के लिए 1 मिलियन रुपये की घोषणा की। रेडियो पाकिस्तान ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ओलंपिक प्रदर्शन का सीधा प्रसारण देखा।

नदीम को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार देगी 10 करोड़ रुपये का इनाम

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पेरिस में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के लिए 10 करोड़ (पाकिस्तानी) रुपये की नकद पुरस्कार की घोषणा की है। नदीम को हालांकि कुछ महीने पहले ओलंपिक के लिए नया भाला खरीदने के लिए ‘क्राउड फंडिंग’ (बड़ी संख्या में लोगों से धन जुटाना) की मदद लेनी पड़ी थी।

मरियम ने यह भी कहा कि इस खिलाड़ी के नाम पर उनके गृहनगर खानेवाल में एक स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी। नदीम को संसाधनों और सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान में इस तरह की समस्या का सामना लगभग सभी गैर-क्रिकेट खिलाड़ी को करना पड़ता है।

राष्ट्रमंडल खेलों (2022) में स्वर्ण पदक और विश्व चैम्पियनशिप (2023) में रजत पदक जीतने के बाद भी नदीम को पेरिस ओलंपिक से पहले एक नए भाले के लिए गुहार लगानी पड़ी। उनका पुराना भाला वर्षों के उपयोग के बाद खराब हो गया था। शायद इसीलिए नदीम ने गुरुवार को पेरिस से अपने माता-पिता को पहला संदेश दिया कि वह अब अपने गांव में या उसके आसपास एथलीटों के लिए एक उचित अकादमी बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उनके पिता मुहम्मद अरशद ने बताया, ‘‘ हम उसे इतनी लोकप्रियता देने के लिए अल्लाह के शुक्रगुजार हैं।

उसने उम्मीद जताई कि यह ओलंपिक स्वर्ण पदक अब ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों के लिए एक खेल अकादमी बनाने के उसके प्रयास में मदद करेगा।’’ पाकिस्तान में कई वर्षों तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स निकाय का नेतृत्व करने वाले जनरल (रिटायर) मुहम्मद अकरम साही को भरोसा है कि अरशद की उपलब्धि से देश में एथलेटिक्स की लोकप्रियता में इजाफा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कई और अरशद नदीम को पाकिस्तान के लिए पदक जीतते हुए देखना चाहता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘नीरज चोपड़ा जब उभरे तो उन्होंने भारत में गैर क्रिकेट खिलाड़ियों पर बड़ा प्रभाव डाला और उम्मीद है कि पाकिस्तान में भी ऐसा होगा।’’ 

टॅग्स :पेरिस ओलंपिक 2024पाकिस्तानशहबाज शरीफनीरज चोपड़ाParisArshad Nadeem
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी