लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सुनील माने को निलंबित किया गया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 16:28 IST

Open in App

मुंबई, 24 अप्रैल मुंबई पुलिस ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक सामग्री रखी एसयूवी मिलने और कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार किये गए निरीक्षक सुनील माने को शनिवार को निलंबित कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि सुबह उनके निलंबन का आदेश जारी किया गया।

एसयूवी मिलने और हिरन हत्या दोनों मामलों की जांच कर रहे राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने कथित संलिप्तता के लिये शुक्रवार को माने को गिरफ्तार किया था।

अंबानी की सुरक्षा से जुड़े मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद अपराध शाखा में हुए फेरबदल में माने का स्थानीय शस्त्र विभाग में तबादला कर दिया गया था। माने इससे पहले मुंबई अपराध शाखा की इकाई-11 (कांडिवली) के प्रभारी थे।

एनआईए ने शुक्रवार को दावा किया था कि जांच के दौरान हिरन की हत्या की साजिश में माने की संलिप्तता की बात सामने आई है।

माने की गिरफ्तारी के बाद एनआईए की विशेष अदालत ने उन्हें 28 अप्रैल तक केन्द्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक एसयूवी से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। ठाणे के व्यापारी हिरन ने दावा किया था कि यह उनकी एसयूवी थी, जो अंबानी के घर के पास बरामद होने से पहले चोरी हो गई थी। बाद में पांच मार्च को हिरन का शव ठाणे में एक नहर से बरामद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी