लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर कथित दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2021 13:06 IST

Open in App

नोएडा (उत्तरप्रदेश), 23 अक्टूबर गौतमबुद्ध जिले के नोएडा सेक्टर-121 स्थित एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती से कथित दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने आरोपी पर उससे सात लाख रुपये ठगने का भी आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि गुरुग्राम की रहने वाली एक युवती ने नोएडा फेस-3 थाना में सागर सिंह नामक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक युवती की फेसबुक के माध्यम से आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी। युवती का आरोप है कि सागर ने उसे शादी का झांसा दिया और नोएडा के सेक्टर-121 स्थित एक होटल में लेकर आया, तथा वहां पर उसके साथ बलात्कार किया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि युवती के अनुसार सागर ने उससे करीब सात लाख रुपये भी ठग लिए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अग्रवाल ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से युवतियों से दोस्ती करके उनका यौन शोषण करता था और उनसे रुपयों की ठगी करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब