लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 00:19 IST

Open in App

अलीबाग (महाराष्ट्र), चार नवंबर एक इंटीरियर डिजाइनर को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए गए रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को यहां की एक अदालत ने 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

अदालत ने रात में यह आदेश सुनाया।

गोस्वामी ने जमानत के लिए अर्जी दी और अदालत ने जांच अधिकारी को जवाब दाखिल करने को कहा। पत्रकार गोस्वामी के वकील गौरव पारकर ने इस बारे में बताया ।

उन्होंने कहा कि अलीबाग की एक अदालत में पुलिस ने गोस्वामी की 14 दिनों की हिरासत देने का अनुरोध किया ।

रायगढ पुलिस की एक टीम ने गोस्वामी (47) को सुबह में मुंबई में उनके आवास से हिरासत में लिया था। उन्हें पुलिस वैन में बैठाया गया। गोस्वामी ने दावा किया कि पुलिस ने उनके साथ हाथापाई की।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) और 34 (समान मंशा के साथ लोगों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत गोस्वामी को गिरफ्तार किया।’’

गोस्वामी को लेकर आए वाहन के अलीबाग पहुंचने पर उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया । गोस्वामी के वकील ने पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा कथित हाथापाई के आरोप लगाए । इसके बाद अदालत ने पुलिस को चिकित्सा जांच के लिए गोस्वामी को सिविल हॉस्पिटल ले जाने को कहा।

पारकर ने कहा, ‘‘गोस्वामी को अलीबाग में एक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया जहां उन्होंने सुबह में उनके घर में घुसकर पुलिस टीम द्वारा हाथापाई करने के आरोप लगाए। ’’

मजिस्ट्रेट ने आरोपों का संज्ञान लिया और पुलिस को चिकित्सा जांच के लिए गोस्वामी को सिविल हॉस्पिटल ले जाने को कहा ।

चिकित्सा जांच के बाद गोस्वामी को उनकी हिरासत पर सुनवाई के लिए वापस अदालत लाया गया।

पुलिस ने कहा कि वास्तुकार और उनकी मां ने रिपब्लिक टीवी द्वारा कथित तौर पर बकाया भुगतान नहीं करने पर 2018 में खुदकुशी कर ली थी।

इस साल मई में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि उन्होंने वास्तुकार अन्वय नाईक की बेटी आज्ञा नाईक की शिकायत के बाद मामले में फिर से जांच के आदेश दिए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस