लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में हिमस्खलन की चपेट में आए 2 सैनिक शिविर, 4 जवान शहीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2019 12:05 IST

हिमस्खलन में तीन सैनिकों की जान चली गई है। आपको बता दें कि सेना के सूत्रों से यह जानकारी मीडिया के सामने आई है। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार जवान फंसने की खबर आई थी।अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि कुपवाड़ा जिले में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी थी।

देश के सुरक्षा बलों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक, मंगलवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सेना के एक शिविर में हुए हिमस्खलन में तीन सैनिकों की जान चली गई। वहीं, भूस्खलन की चपेट में आकर बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में एक जवान की मौत हो गई है। आपको बता दें कि सेना के सूत्रों से यह जानकारी मीडिया के सामने आई है।

 

इसके पहले उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम चार जवान फंसने की खबर आई थी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी जिसमें कम से कम दो जवान फंस गए थे।

तलाश और बचाव अभियान मंगलवार देर शाम तक चला लेकिन खराब मौसम के कारण उसे स्थगित करना पड़ा था। हालांकि, बुधवार सुबह बचाव अभियान फिर शुरू किया गया। एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया जिसमें दो जवान फंस गए थे। खबर मिलने तक जवानों को बचाने की कोशिशें चल रही थीं।  

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos